• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

KGF 2 ने UK में बनाया रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल

Writer D by Writer D
03/04/2022
in मनोरंजन
0
KGF 2

KGF 2

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। रॉकिंग स्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF 2) की  रिलीज में कुछ ही दिन रह गए हैं। फिल्म के लिए दर्शकों के बीच खूब एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर अलग अलग हैशटैग ट्रेंड हो रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, और रिलीज से पहले ही केजीएफ चैप्टर 2 ने एक रिकॉर्ड बना लिया है। ये रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग से जुड़ा है। बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2 की स्टारकास्ट में कन्नड़ स्टार यश के साथ ही संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन, प्रकाश राज और मालविका अविनाश शामिल हैं।

केजीएफ 2 का रिकॉर्ड

दरअसल ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर के ट्वीट को रिट्वीट किया है, जिस में दावा किया गया है कि केजीएफ 2 के एडवांस बुकिंग के शुरू होते ही 12 घंटे के अंदर ही 5000 टिकिट बेचे गए हैं। किसी भी इंडियन फिल्म के लिए ऐसा होना यूके में एक रिकॉर्ड है। इस ट्वीट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही फैन्स फिल्म के लिए और भी एक्साइटिड हो गए हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी।

KGF 2: फिल्म ट्रेलर ने रिलीज होते ही मचाया, 24 घंटे में मिले सबसे ज्यादा व्यूज

केजीएफ 2 स्टार्स की फीस

वहीं बात केजीएफ चैप्टर 2 स्टार्स की फीस की करें तो सेलेब्स को मोटी फीस मिली है। KoiMoi की एक रिपोर्ट के मुताबिक यश ने केजीएफ चैप्टर 2 के लिए कुल 25 करोड़ रुपये फीस ली है। वहीं संजय दत्त ने अधीरा के किरदार के लिए 9 करोड़ रुपये फीस ली है। इसके साथ ही श्रीनिधि ने फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये और रवीना टंडन ने 1.5 करोड़ रुपये फीस ली है।

कब रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि केजीएफ 2 पैन इंडिया फिल्म है, जो कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज होगी। प्रशांत नील लिखित और निर्देशित और होमबेल फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित पीरियड एक्शन फिल्म 14 अप्रैल को देशभर में रिलीज होगी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है, जिसे 100 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

KGF-2 का इंतजार हुआ खत्म, सामने आई रिलीज होने की नई तारीख

बीस्ट और जर्सी से क्लैश

बता दें कि एक ओर जहां यश की केजीएफ 2 रिलीज हो रही है तो वहीं दूसरी ओर बीस्ट और जर्सी भी रिलीज होगी। 13 अप्रैल को थलपति विजय की फिल्म बीस्ट रिलीज होगी। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े जलवा बिखेरेंगी। वहीं 14 अप्रैल को यश- संजय दत्त और रवीना टंडन स्टारर फिल्म केजीएफ 2 रिलीज होगी, जिसके साथ ही 14 अप्रैल को ही फिल्म जर्सी रिलीज होगी। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगी।

Tags: kgf 2kgf 2 castingkgf 2 release
Previous Post

रेव मोती मॉल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Next Post

साक्षी महाराज को बड़ी राहत, रेप और अपहरण मामले में हाईकोर्ट ने कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

21/10/2026
मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये पार

21/10/2026
मनोरंजन

दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम, दुआ ने लुटाया बहन पर प्यार

20/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
मनोरंजन

अजय देवगन के बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, अवैध निर्माण पर एक्शन

17/10/2026
Next Post
Sakshi Maharaj

साक्षी महाराज को बड़ी राहत, रेप और अपहरण मामले में हाईकोर्ट ने कही ये बात

यह भी पढ़ें

Maa Lakshmi

कब रखा जाएगा वर लक्षमी व्रत, जानें पूजा का महत्व

05/08/2022
chinese army

भारत-पाक युद्ध के विजय की वर्षगांठ पर निकाली गई विजय मशाल पहुंची नैनीताल

16/01/2021
Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन आज, PM मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

20/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version