• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजीएमयू कर्मचारी परिषद ने स्थगित किया आंदोलन, मांगे पूरी होने का मिला आश्वासन

Writer D by Writer D
30/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केजीएमयू कर्मचारी परिषद ने अपने आंदोलन को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री और आला अफसरों से लंबी वार्ता के बाद परिषद ने यह निर्णय लिया है। परिषद के अध्यक्ष प्रदीप गंगवार का कहना है कि मंत्री व अफसरों ने आश्वस्त किया है कि उनकी वेतन समेत अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। आंदोलन की जरुरत नहीं है।

कर्मचारी परिषद अध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों के संबंध में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे, केजीएमयू कुलसचिव आशुतोष द्विवेदी, वित्त अधिकारी व अन्य अफसरों की मौजूदगी में वार्ता हुई।

तीन लेन उपरिगामी सेतु का नाम अटल बिहारी किये जाने की अधिसूचना जारी

मंत्री व अपर मुख्य सचिव ने परिषद के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद दो दिन के भीतर दोनों मुख्य मांगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस वजह से परिषद ने 28 जनवरी से होने वाले आंदोलन को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था।

इसी क्रम में मंत्री के आदेश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी हेतु केजीएमयू की कार्यपरिषद को अधिकृत कर दिया है। काफी समय से यह मांग की जा रही थी, लेकिन शासन द्वारा अनुमति नहीं दी जा रही थी।

लखनऊ पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर आयोजित बीटिंग दि रिट्रीट सम्पन्न

इसके अलावा स्थायी कर्मचारियों के संभागीय पुनर्गठन के क्रम में कुलपति डॉ. बिपिन पुरी एवं कुलसचिव आशुतोष द्विवेदी द्वारा कहा गया है कि मार्च तक शुरुआती संवर्गों का संवर्गीय पुनर्गठन करने का काम किया जाएगा। शेष सभी संवर्गों का समवर्गीय पुनर्गठन सितंबर 2021 से पहले पूरे करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Tags: KGMULucknow News
Previous Post

होम्योपैथिक डॉक्टरों व कर्मचारियों को नहीं लग रही वैक्सीन,  अफसर नहीं दे रहे ध्यान

Next Post

केजीएमयू कंवेंशन सेंटर में आईकन अवार्ड से कोरोना योद्धाओं का किया सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

Chicken Keema Paratha
खाना-खजाना

आज बनाएं चिकन कीमा पराठा, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह

28/05/2026
Silver Ring
धर्म

कड़ी मेहनत के बाद भी भाग्य नहीं दे रहा साथ, तो धारण करें ये छल्ला

28/05/2026
Hair
फैशन/शैली

बेजान बालों में चमक वापस लाने के लिए लगाएं ये मास्क

28/05/2026
Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Next Post
Corona warrior honored with Icon Award

केजीएमयू कंवेंशन सेंटर में आईकन अवार्ड से कोरोना योद्धाओं का किया सम्मानित

यह भी पढ़ें

हिन्द-प्रशांत अतीत का नहीं, बल्कि भविष्य का संकेत है : जयशंकर

20/11/2020
CM Vijay

तमिलनाडु में छाया “सीएम विजय लुक”, ब्लैक-व्हाइट कोट-सूट बना नया फैशन ट्रेंड

15/05/2026
TB

योगी सरकार इस साल 6.50 लाख टीबी मरीजों का कराएगी नोटिफिकेशन

22/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version