Main Sliderमनोरंजन

खेसारी का नया गाना ‘टेम्पू के कमाई’ ने मचाई धूम, कुछ ही घंटों में मिले लाखों व्यूज

सावन का महीना आते ही दिग्गज भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का नया बोलबम गीत ‘टेम्पू के कमाई से’ रिलीज हो चुका है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

‘टेम्पू के कमाई से’ आज यानी 24 जुलाई को शिवा फिल्म्स एंटरटेंमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिली हुआ है। खेसारी लाल यादव के इस नए भोजपुरी गाने को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है।

Video

इस गाने ने रिलीज होने के कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज हासिल कर लिए हैं। खबर लिखे जाने तक गाने के 460,809 व्यूज हैं और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस गाने में खेसारी की शिव भक्ति देख उनके फैंस भी भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। गाने को खेसारी ने खास अंदाज में गाया है।

Bigg Boss 15 को सलमान नहीं ये एक्टर करेंगे होस्ट, अलग अंदाज में नजर आएगा शो

खेसारी के साथ कई और डांसर्स भी इसमें नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में भोलनाथ की मन मोह लेने वाली एक खूबसूरत प्रतिमा भी नजर आ रही है। आपको बता दें कि इस गाने को लिखा है प्यारेलाल कवि जी ने जबकि म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने।

Related Articles

Back to top button