• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर के बाहर से पांच साल की बच्ची का अपहरण

Writer D by Writer D
06/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Kidnapping

Kidnapping of son of former DGP SVM Tripathi's sister

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। जिले के टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्तान नगर में बुधवार देर रात घर के बाहर से पांच साल की बच्ची का अपहरण (Kidnapping) कर लिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का बच्ची को उठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है।

टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्तान नगर में वीरेंद्र कुमार किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। वीरेंद्र इसी कॉलोनी में अपना घर बनवा रहे हैं। वीरेंद्र का कहना है कि बुधवार रात उसकी पांच साल की बेटी मानवी उर्फ किट्टो उनके साथ कमरे में सो रही थी। रात्रि दो बजे जब उनकी आंखें खुलीं तो बच्ची गायब मिली।

इसके बाद पूरे घर में उसे ढूंढ़ा गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद बाहर आकर देखा तो घर का दरवाजा खुला मिला। गुरुवार सुबह वीरेंद्र ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घर के बाहर से बच्ची के गायब होने की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने पास में लगा सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें बच्ची अपने घर के बाहर आती दिख रही थी। बच्ची फ्रॉक पहने घर से बाहर निकलती है तो राइट साइड से एक लड़का आता दिखाई दे रहा है। वह लड़का बच्ची को घर के बाहर अकेला खड़ा देख कर रुक जाता है। इसके बाद बच्ची के पास आकर बात करता है, बहलाता है और इसके बाद बच्ची को गोद में उठाकर चला जाता है। लड़के का चेहरा टोपी और मफलर से ढका हुआ था। पुलिस ने डॉग स्क्वायड को बुलाकर भी जांच की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Tags: crime newsmerrut news
Previous Post

सपा नेता एवं पूर्व मंत्री भगवत सरन फरार घोषित

Next Post

प्रेमी युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Next Post
beaten

प्रेमी युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

Dinesh Phadnis

CID फेम फ्रेड्रिक्स को आया हार्ट अटैक, ‘दया’ ने दिया हेल्थ अपडेट

03/12/2023
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

कचहरी परिसर में युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास

18/04/2023
CM-YUVA Yojana

सीएम युवा योजना में जौनपुर अव्वल, सीएम योगी करेंगे सम्मानित

23/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version