• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किंग चार्ल्स III कैंसर से पीड़ित, डेढ़ साल पहले हुई थी ताजपोशी

Writer D by Writer D
06/02/2024
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
King Charles III

King Charles III

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंदन। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III (King Charles III) 75 साल की उम्र में कैंसर से पीड़ित हुए हैं। बकिंघम पैलेस की ओर से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। सितंबर 2022 में महारानी एलिजाबेथ II के निधन के बाद उनकी ताजपोशी की गई थी।

बकिंघम पैलेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि किंग चार्ल्स तृतीय एक प्रकार के कैंसर से पीड़ित हैं। प्रोस्टेट ग्रंथि की जांच के दौरान उनके कैंसर से पीड़ित होने का पता चला है। हालांकि, कैंसर के प्रकार का खुलासा नहीं हुआ है।

बकिंघम पैलेस के बयान के मुताबिक, किंग चार्ल्स (King Charles III) इलाज के प्रति पूरी तरह से सकारात्मक हैं और जल्द से जल्द अपनी सार्वजनिक जिम्मेदारियों की तरफ लौटेंगे। किंग चार्ल्स को किस स्टेज का कैंसर है और शरीर के किस हिस्से में है, इस बारे में पैलेस की ओर से नहीं बताया गया है।

बयान में कहा गया कि नियमित इलाज के दौरान किंग चार्ल्स में कैंसर का पता चला है। इसकी वजह से डॉक्टर्स ने किंग चार्ल्स से किसी भी तरह के सार्वजनिक कामकाज से दूर रहने की हिदायत दी है। हालांकि इस दौरान वह राजकीय कामकाज करते रहेंगे।

किंग चार्ल्स सोमवार को नॉरफॉक से लंदन लौट आए हैं। बकिंघम पैलेस ने बताया है कि किंग चार्ल्स का इलाज आउटपेशेंट की तरह होगा यानी वो अस्पताल में भर्ती होकर इलाज नहीं करवा रहे होंगे।

73 साल की उम्र में बने थे राजा

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद किंग चार्ल्स III ब्रिटेन के राजा बने थे। पिछले साल मई में उनकी ताजपोशी हुई थी। इसके बाद उन्हें किंग चार्ल्स III के नाम से संबोधित किया जाता है। वो 73 साल की उम्र में राजा बने।

चार्ल्स का जन्म 14 नवंबर 1948 को बकिंघम पैलेस में हुआ था। वो 4 साल के थे जब उनकी मां को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताज पहनाया गया था। 1969 में 20 साल की उम्र में उन्हें महारानी ने कैरफर्नन कैसल में प्रिंस ऑफ वेल्स के रूप में नियुक्त किया था।

उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल, शादी-तलाक और उत्तराधिकार पर बदल जाएंगे नियम

चार्ल्स ने 29 जुलाई 1981 को लेडी डायना स्पेंसर से शादी की। उस शादी से उनके दो बेटे प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी का जन्म हुआ। 28 अगस्त 1996 को शादी टूट गई। 9 अप्रैल 2005 को उन्होंने कैमिला से शादी की।

Tags: # world newsbritain Newsbuckingham palaceinternational NewsKing Charles III
Previous Post

उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल, शादी-तलाक और उत्तराधिकार पर बदल जाएंगे नियम

Next Post

‘हम कुरान शरीफ को नहीं मानेंगे’, यूसीसी पर बोले सपा सांसद एसटी हसन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS: देशी-विदेशी मेहमानों ने चखी मेरठ की रेवड़ी-गजक, बोले-वाह

25/09/2026
Main Slider

सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Next Post
ST Hasan

'हम कुरान शरीफ को नहीं मानेंगे', यूसीसी पर बोले सपा सांसद एसटी हसन

यह भी पढ़ें

कृष्ण जन्माष्टमी

जानिए भगवान श्री कृष्ण के ससुराल कुंडिनपुर के बारे में, जिसे आज तक नहीं मिला पौराणिक महत्व

11/08/2020
Sharda Sinha

पंचतत्व में विलीन हुई ‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

07/11/2024
CM Dhami

अचानक बिगड़ी आबकारी सचिव की तबीयत, अस्पताल पहुंच मुख्यमंत्री धामी ने जाना हाल

04/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version