Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमसुल्तानपुर

किसान यूनियन नेता की गोली मारकर हत्या

सुल्तानपुर में शनिवार सरे शाम बदमाशों ने किसान यूनियन के नेता की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना कादीपुर कोतवाली अंतर्गत कस्बे की है। स्थानीय लोगों के अनुसार कोतवाली से आधा किलोमीटर की दूर एक दुकान पर किसान नेता राम आशीष वर्मा (55) पुत्र राम सकल बैठे हुए थे।

तभी बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक किसान यूनियन का सदस्य थे। आशीष का नूरपुर बनके गांव के ही धर्मराज पाल, श्याम बहादुर वर्मा, अमर बहादुर वर्मा एवं रामअरज वर्मा से भूमि विवाद चल रहा था। जिसमें एक अभियोग दीवानी न्यायालय में लंबित है तथा दूसरा एसडीएम जयसिंहपुर के यहां लंबित है।

जमीनी विवाद में किसान नेता पर फायरिंग की गई।

आशीष आज एसडीएम जयसिंहपुर के न्यायालय से संबंधित मामले की पैरवी करके कादीपुर में अपनी दुकान पर लौटे थे जहां यह घटना हुई है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है। बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकले।

सहेली ने पहले पेट चीर कर चुराया बच्चा, फिर महिला को फेंका भट्टी में

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button