• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब्ज को दूर करता है ये जूस, जानें और फायदों के बारे में

Writer D by Writer D
03/01/2026
in फैशन/शैली
0
Kiwi

Kiwi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिखने में छोटा सा फल है लेकिन कीवि (Kiwi) पोषक तत्वों का ख़ज़ाना है। कीवी फल खाने के कई फायदे है लेकिन इन फायदों को जानने से पहले जानते हैं कि कीवी फल दिखता कैसा है। कीवी फल बाहर से भूरा और अंदर से मुलायम व हरे रंग का होता है। इसके अंदर काले रंग के छोटे-छोटे बीज होते हैं, जिन्हें खाया जा सकता है। इसका स्वाद मीठा होता है। यह फल बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है। कीवी (Kiwi) के औषधीय गुण की बात की जाए, तो इसमें Vitamin K, Vitamin C, Vitamin E, फोलेट, पोटैशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। कीवी में अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है। इसका सेवन जूस के रूप में किया जाए तो यह सेहत को बेहतरीन फायदे पहुंचाती है। आइए जानते हैं कि कीवी का जूस किस तरह तैयार करें और उसके सेहत को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

दमा (अस्थमा) के मरीज़ों के लिए फायदेमंद है

विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन से श्वास प्रणाली को फायदा पहुंचा सकता है, जिससे दमा (अस्थमा) की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। शोध में यह बात सामने आई है कि कीवी का जूस में ऐसे गुण मौजूद है जो अस्थमा के दौरान श्वसन तंत्र को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करते हैं। कीवी में कुछ मात्रा विटामिन-सी की होती है ऐसे में कीवी के जूस का सेवन दमा के कारण होने वाली खांसी कुछ हद तक ठीक हो सकती है।

पाचन संट्रॉन्ग और कब्ज को दूर करता है यह जूस (Kiwi Juice)

पाचन और कब्ज के लिए कीवी के जूस का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, बारिश के मौसम में पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं लोगों को बेहद परेशान करती हैं। इस मौसम में कीवी का जूस पाचन को ठीक रखता है। कीवी में लैक्सेटिव गुण होता है, जो पेट को साफ करने में मदद कर सकता है। एक स्टडी के दौरान इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति को 4 हफ्ते तक कीवी जूस का सेवन कराया गया। परिणामस्वरूप उसके मलत्याग की आवृत्ति में बढ़ोतरी हुई और आंत की कार्यप्रणाली में सुधार हुआ। कीवी फल में मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज और अपच की समस्या से निजात दिलाता है।

इम्युनिटी को बनाए मजबूत

कोरोना के समय में कीवी ने इम्युनिटी को मजूबत करने का काम किया है। कीवी फल में विटामिन-सी, कैरोटिनॉइड, पॉलीफेनोल और फाइबर पाए जाते हैं। यह तत्व रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते है। कीवी के जूस का सेवन इम्यून सिस्टम के साथ-साथ कई तरह के रोगों को दूर रखने में भी सहायता कर सकता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखता है

कीवी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखती है। कीवी में मैग्नीशियम और पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में काफी मददगार साबित होती है। ब्लड प्रेशर के मरीज़ रोज़ इस जूस का सेवन करें।

अच्छी नींद के लिए कीवी जूस (Kiwi Juice)

कीवीफ्रूट की उच्च एंटीऑक्सीडेंट क्षमता भी ऑक्सीडेटिव क्षति को कम कर सकती है और परिणामस्वरूप नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकती है। इसके अलावा, किवीफ्रूट उन कुछ फलों में से एक है, जिसमें सेरोटोनिन होता है, जो अच्छी नींद के लिए मददगार साबित हो सकता है।

एंटीऑक्सीडेंट गुण

कीवी फल में एंटीऑक्सीडेंट गुण शामिल होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी और ई के एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में सहायक हो सकते हैं। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण होने वाली क्षति से भी शरीर को बचा सकते हैं। इसमें मौजूद अन्य एंटीऑक्सीडेंट कुछ इस प्रकार से हैं – कैरोटेनॉयड्स ल्यूटिन, जियाजैंथिन और बीटा कैरोटीन।

कैंसर के लिए कीवी जूस (Kiwi Juice)के फायदे

कीवी में कार्सिनोजेन्स यानी कैंसर पैदा करने वाले यौगिकों को रोकने की क्षमता होती है। कीवी में मौजूद विटामिन-सी, पॉलीफेनोल्स, एंटीट्यूमर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह कैंसर से बचाव में सहायक हो सकता है। हालाकि, हम आपको यह स्पष्ट कर दें कि कैंसर घातक बीमारी है। इसे घरेलू नुस्खों से ठीक करना संभव नहीं है। इसलिए, अगर कोई कैंसर से ग्रस्त है, तो उसे डॉक्टर से पर्याप्त इलाज करवाना चाहिए।

आंखों के लिए फायदेमंद है कीवी जूस (Kiwi Juice)

कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम ने लोगों की आंखों पर सबसे ज्यादा दबाव डाला है। ज्यादा समय स्क्रीन के साथ रहने से आंखों की रोशनी कम होती जा रही है ऐसे में कीवी का जूस आंखों को बेहद फायदा पहुंचाएगा। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, कीवी फ्रूट में ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। ल्यूटिन और जियाजैंथिन, हरी सब्जियों में मौजूद होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं। ये उम्र के साथ होने वाले अंधेपन की समस्या को दूर रखने में सहायक हो सकते हैं।

लिवर के लिए फायदेमंद है कीवी जूस (Kiwi Juice)

कीवी जूस के सेवन से लिवर से संबंधित समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है। कीवी फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने का काम कर सकते हैं। इससे लिवर से जुड़ी समस्याओं के जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है।

कील-मुंहासों से दिलाए छुटकारा

कीवी जूस के सेवन से एक्ने की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है। दरअसल, कीवी विटामिन-सी से भरपूर फल है। विटामिन-सी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो एक्ने की समस्या से बचाव या राहत दिलाने में सहायक हो सकते हैं। कीवी जूस के सेवन से त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों और प्रदूषण के कारण होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। त्वचा की बनावट में सुधार कर सकता है, साथ ही त्वचा को रिंकल फ्री, जवां और खूबसूरत बन सकती है। कीवी में विटामिन-ई भी होता है, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बना सकता है।kiwi juice health benefits,benefits of drinking kiwi juice daily,kiwi juice for health and wellness,nutritional advantages of kiwi juice,kiwi juice benefits for the body,kiwi juice and its health impacts,drinking kiwi juice for health benefits,kiwi juice and its positive effects,kiwi juice nutrients and advantages,kiwi juice benefits for overall health,कीवी जूस पीने के फायदें हिंदी में

ऐसे बनाए कीवी जूस (Kiwi Juice)

– सबसे पहले कीवी को अच्छे से वॉश कर लें।
– वॉश करने के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
– अब इसे जूसर जार में डालें और इसके साथ दो कप पानी भी मिलाएं।
– अब इसे अच्छे से ग्राइंड करें आपका जूस तैयार है।
– स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें चुटकी भर नमक भी डाल सकते है।

Tags: benefits of drinking kiwi juice dailydrinking kiwi juice for health benefitskiwi juice and its health impactskiwi juice benefits for the bodykiwi juice for health and wellnesskiwi juice health benefitsnutritional advantages of kiwi juice
Previous Post

इस कंपनी की कारों ने मचाया धमाल, 3.88 लाख ग्राहकों ने खरीदा

Next Post

सर्दियों में बढ़ गई है डैंड्रफ की समस्या, तो आजमाएं ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

Selfie में दिखेंगी परफेक्ट, ट्राई करें ये टिप्स

12/07/2026
Orange Face Pack
फैशन/शैली

इस फल का करें फेस पर इस्तेमाल, मिलेगा जादुई ग्लो

12/07/2026
Old Socks
फैशन/शैली

पुराने मोजों का ऐसे करें रियूज, लाइफ हैक देख चौंक जाएंगे सब

12/07/2026
Dark Elbows
फैशन/शैली

कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

12/07/2026
Friendship
फैशन/शैली

ऐसे लोगों बर्बाद कर देंगे जीवन, कभी न करें इनसे दोस्ती

12/07/2026
Next Post
Dandruff

सर्दियों में बढ़ गई है डैंड्रफ की समस्या, तो आजमाएं ये उपाय

यह भी पढ़ें

captain amrinder singh

कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

12/01/2022
hand grenade

इस जिले के जंगल में मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड, इलाके में मचा हड़कंप

13/09/2021
krishna janmastmi

जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त एवं विधि

14/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version