• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें गज लक्ष्मी व्रत से होती धन-वैभव में वृद्धि, क्या है पूजा का मुहूर्त, व्रत विधि

Desk by Desk
09/09/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
gajlaxmi

गज लक्ष्मी व्रत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। गजलक्ष्मी व्रत 10 सितंबर को पड़ रहा है। श्राद्ध पक्ष में पड़ने वाले इस व्रत का धार्मिक रूप से बड़ा महत्व माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह व्रत हर साल आश्विन माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। मान्यता है कि गज लक्ष्मी के दिन सोना खरीदना शुभ होता है। इस दिन विधि पूर्वक व्रत रखने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है और धन संपदा में वृद्धि करती हैं।

पूजा शुभ मुहूर्त: प्रातः 11:54 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक (10 सितंबर 2020) 

कौन हैं मां गज लक्ष्मी गजलक्ष्मी यह लक्ष्मी का चार भुजाधारी स्वरूप है। नाम के मुताबिक ही यह गज यानी हाथी पर आठ कमल की पत्तियों के समान आकार वाले सिंहासन विराजित होती है। इनके दोनों ओर भी हाथी खड़े होते हैं। चार हाथों में कमल का फूल, अमृत कलश, बेल और शंख होता हैं। इनकी उपासना संपत्ति और संतान देने वाली मानी गई है।

गज को वर्षा करने वाले मेघों तथा उर्वरता का भी प्रतीक माना जाता है। गज की सवारी करने के कारण यह उर्वरता तथा समृद्धि की देवी भी हैं। गज लक्ष्मी देवी को राजलक्ष्मी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इन्हीं की कृपा से राजाओं को धन वैभव और समृद्घि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

गज लक्ष्मी व्रत पूजन विधि

इस दिन पूजा स्थल पर हल्दी से कमल बनाकर उस पर माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें और मूर्ति के सामने श्रीयंत्र, सोने-चांदी के सिक्के और फल फूल रखें। इसके बाद माता लक्ष्मी के आठ रूपों की मंत्रों के साथ कुंकुम, चावल और फूल चढ़ाते हुए पूजा करें। महालक्ष्मी व्रत में मां लक्ष्मी के हाथी पर बैठी हुई मूर्ति को लाल कपड़ा के साथ विधि-विधान के साथ इनकी स्थापना करें और पूजा कर ध्यान लगाएं।

महालक्ष्मी व्रत के दिन श्रीयंत्र या महालक्ष्मी यंत्र को मां लक्ष्मी के सामने स्थापित करें और इसकी पूजा करें। यह चमत्कारी यंत्र धन वृद्धि के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। इस यंत्र की पूजा से परेशानियां और दरिद्रता दूर होती है। महालक्ष्मी व्रत में दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल और दूध डालकर देवी लक्ष्मी की मूर्ति से अभिषेक करना चाहिए इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

माता लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत पसंद होता है इसलिए लक्ष्मीजी की पूजा में यह फूल अवश्य चढ़ाना चाहिए। महालक्ष्मी व्रत पर कमल गट्टे को माला को माता लक्ष्मी को चढ़ाएं। साथ ही पूजा में कौड़ी अर्पित करें। पूजा के बाद इन दोनों चीजों को अपने तिजोरी या लॉकर में रखें।

Tags: "Mahalakshmi vrat 2020gaj laxmi vrat 2020गज लक्ष्मी पूजागज लक्ष्मी व्रतगज लक्ष्मी व्रत २०२०गज लक्ष्मी व्रत विधिमहालक्ष्मी व्रत कब है 2020महालक्ष्मी व्रत विधि
Previous Post

CM योगी ने अलीगढ़ में विकास कार्यों की समीक्षा की, दिये आवश्यक निर्देश

Next Post

PM मोदी के 71वां जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाए : आनंदीबेन पटेल

Desk

Desk

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Plants
धर्म

इस तरह पौधे लगाकर दूर करें अपनी परेशानियां

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Orange Face Pack
फैशन/शैली

बहुत काम के है छिलके, आजमाएं इससे बने ये फेस पैक

21/07/2026
Next Post
आनंदीबेन पटेल

PM मोदी के 71वां जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाए : आनंदीबेन पटेल

यह भी पढ़ें

Azam Khan

आजम खान के समर्थन में  सपा के वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा, अखिलेश पर लगाए आरोप

13/04/2022
75 lakh hawala recovered

चेकिंग के दौरान 75 लाख की नगदी बरामद, पुलिस को हवाला की आशंका

19/02/2021
kidney

पथरी की समस्या से बचने के लिए आज ही इन चीजों को छोड़ें

08/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version