• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माता सीता की पूजा से मां लक्ष्मी भी होती है प्रसन्न, जानें पूजन विधि

Writer D by Writer D
20/04/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Sita Navami

Sita Navami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

5 मई को जानकी जयंती है (Sita Navami) । महिलाएं मां सीता को प्रसन्न करने के लिए आज व्रत रखती हैं। शाम को पूजा पाठ के बाद व्रत खोलती हैं और माता सीता की पूजा करती हैं एवं आरती का पाठ करती हैं। हिंदू धर्म में सीता नवमी का उतना ही महत्व बताया गया है जितना राम नवमी का। सीता नवमी के दिन माता सीता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा कहते हैं कि सीता नवमी पर पूजा-अर्चना करने से जीवन की तमाम मुश्किलें दूर होती हैं।

मां सीता को मां लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। इसलिए माता सीता की पूजा करने से मां लक्ष्मी खुद-ब-खुद प्रसन्न हो जाती हैं, जिन्हें धन की देवी भी कहा जाता है। सीता नवमी पर सच्चे मन से मां सीता की उपासना करने वालों के घर में कभी धन की कमी नहीं रहती है। ऐसी भी मान्यताएं हैं कि माता सीता की पूजा-पाठ से रोग और पारिवारिक कलह से मुक्ति मिल सकती है।

पूजन विधि

– सीता नवमी (Sita Navami) पर माता सीता का श्रृंगार करके उन्हें सुहाग की सामग्री चढ़ाई जाती है।
– शुद्ध रोली मोली, चावल, धूप, दीप, लाल फूलों की माला, गेंदे के पुष्प और मिष्ठान आदि से माता सीता की पूजा अर्चना करें।
– तिल के तेल या गाय के घी का दीया जलाएं और एक आसन पर बैठकर लाल चंदन की माला से ॐ श्रीसीताये नमः मंत्र का एक माला जाप करें।
– अपनी माता के स्वास्थ्य की प्रार्थना करें। लाल या पीले फूलों से भगवान श्री राम की भी पूजा अर्चना करें।

माता सीता जी आरती

आरति श्रीजनक-दुलारी की।
सीताजी रघुबर-प्यारी की…
जगत-जननि जगकी विस्तारिणि,
नित्य सत्य साकेत विहारिणि।

परम दयामयि दीनोद्धारिणि, मैया भक्तन-हितकारी की…
आरति श्रीजनक-दुलारी की।

सतीशिरोमणि पति-हित-कारिणि,
पति-सेवा-हित-वन-वन-चारिणि।
पति-हित पति-वियोग-स्वीकारिणि,
त्याग-धर्म-मूरति-धारी की…
आरति श्रीजनक-दुलारी की…

विमल-कीर्ति सब लोकन छाई,
नाम लेत पावन मति आई।
सुमिरत कटत कष्ट दुखदायी,
शरणागत-जन-भय-हारी की..
आरति श्रीजनक-दुलारी की।
सीताजी रघुबर-प्यारी की…

Tags: sita navami
Previous Post

वरुथिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Next Post

इस दिन शुरू हो रहे हैं अग्नि पंचक, इन चीजों से बनाएं दूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Basket Chaat
Main Slider

लखनऊ की बास्केट चाट का पूरा देश है दीवाना, घर पर ले इस स्ट्रीट फूड का मजा

03/07/2026
rose tea
फैशन/शैली

ये चाय रोगों को करती है दूर, जानें बनाने का तरीका

03/07/2026
coconut oil for skin
फैशन/शैली

हर मौसम स्किन करेगी ग्लो, करें इसका इस्तेमाल

03/07/2026
washing clothes
फैशन/शैली

बरसात में कपड़ों को महकाने के लिए इनका करें इस्तेमाल

03/07/2026
Strawberry
फैशन/शैली

बेदाग निखरी त्वचा के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक

03/07/2026
Next Post
Mrityu Panchak

इस दिन शुरू हो रहे हैं अग्नि पंचक, इन चीजों से बनाएं दूरी

यह भी पढ़ें

Jyotiraditya Scindia

अयोध्या के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हुई 30 दिसंबर की तारीख

30/12/2023

नौशहरा सेक्टर पहुंचे पीएम मोदी, सरहद के रखवालों संग मनाएंगे दिवाली

04/11/2021
BHU

BHU के हॉस्टल में आपस में भिड़े दो छात्र गुट, जमकर मारपीट और पथराव

03/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version