• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरकत में रुकावट बनती है मुख्य द्वार पर की गई ये गलती

Writer D by Writer D
13/06/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Main Gate

Main Gate

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कई बार परिवार में सबकुछ ठीक रहने के बाद भी घर की बरकत नहीं हो पाती है. परिवार के सदस्यों के बीच विवाद, कलह और अशां​ति रहती है. धन आता है, लेकिन उसका सदुपयोग नहीं हो पाता है. बीमारी में धन का खर्च होता है, बैंक का कर्ज और लोगों की उधारी बढ़ती जाती है. घर में नकारात्मकता का माहौल रहता है. इसका एक कारण आपके घर का मुख्य द्वार (Main Gate) भी हो सकता है, जो वास्तु के अनुसार गलत दिशा में हो या फिर वास्तु के नियमों के विपरीत हो. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं घर के मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु के महत्वपूर्ण नियमों के बारे में.

मुख्य द्वार (Main Gate) के ​लिए वास्तु के नियम

1. आपके घर का मुख्य द्वार (Main Gate) उत्तर, उत्तर-पूर्व, पश्चिम या पूर्व दिशा में होना चाहिए. यदि आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पश्चिम दिशा में लगा हुआ है तो वह कई प्रकार की समस्याएं पैदा कर सकता है. इसके लिए आपको वास्तु विशेषज्ञ की मदद लेकर उससे जुड़े उपाय करने चाहिए.

2. आपके घर का मुख्य द्वार (Main Gate) मकान के बीचोबीच नहीं होना चाहिए. साथ ही इस बात का ध्यान रहे कि वह घर के अन्य दरवाजों से बड़ा हो और उसकी सीध में कोई भी अन्य द्वार न हों. आपका मुख्य द्वार ऐसा नहीं है तो उसे ठीक करा सकते हैं.

3. मुख्य द्वार (Main Gate) हमेशा ही घर के अंदर की ओर खुलना चाहिए. खुलते और बंद होते समय उसमें से कोई आवाज नहीं आनी चाहिए. ऐसा मुख्य द्वार घर की आर्थिक उन्नति में सहायक होता है.

4. मुख्य द्वार (Main Gate) पर उचित प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए. उसके बाहर नेम प्लेट होनी चाहिए और मुख्य द्वार को सजाकर रखें, उस पर तोरण लगाएं. इससे घर में सकारात्मकता आती है. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है.

5. मुख्य द्वार (Main Gate) के सामने कोई रुकावट न हो. लिफ्ट, सीढ़ी, खंभे, बिजली के पोल, पेड़ आदि नहीं होने चाहिए. मुख्य द्वार बाधा रहित हो. यदि ऐसा नहीं है तो घर की तरक्की नहीं हो पाती है. ये घर के अंदर नकारात्मकता फैलाते हैं.

6. आपके घर का मुख्य द्वार हल्के रंगों से रंगा होना चाहिए. उस पर काले रंग के उपयोग से बचना चाहिए. उस पर आप ऊं, स्वास्तिक या कोई अन्य शुभ चिह्न बना सकते हैं. इस बात का ध्यान रहे कि मुख्य द्वार दो दरवाजे वाला हो. एक दरवाजे वाला मुख्य द्वार अशुभ माना जाता है.

7. मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखें. वहां पर कोई गंदगी नहीं होनी चाहिए. कई बार लोग फूल, माला लगा देते हैं, वे सूख जाते हैं और वहीं लगे रहते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. मुख्य द्वार के पास आप केले, तुलसी आदि के पौधे लगा सकते हैं.

8. मुख्य द्वार में एक दहलीज होनी चाहिए. जो इस बात को बताती है कि यहां से घर का आंतरिक हिस्सा प्रारंभ हो रहा है. दहलीज नकारात्मकता को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा को घर में भेजती है.

Tags: AstrologyAstrology tipsvastu shastraVastu Tips
Previous Post

इन को घर में पालना होता है शुभ, मान-सम्मान में होती है बढ़ोत्तरी

Next Post

इन दिनों न खरीदें झाड़ू, वरना घेर लेंगी परेशानियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Broom

इन दिनों न खरीदें झाड़ू, वरना घेर लेंगी परेशानियां

यह भी पढ़ें

deal

मात्र 73 रुपये में बिकी इस उद्योगपति की 2 अरब डॉलर की कंपनी

19/12/2020
Ram Gopal Yadav

पाखंडियों को भगवान श्री राम देंगे दंड: रामगोपाल

18/04/2024
iQOO Z3 launches its excellent teaser, may knock in June

iQOO Z3 ने लॉन्च किया अपना शानदार टीजर, जून में दे सकता है दस्तक

28/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version