• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें 14 नवंबर से पहले कब मानते थे चिल्ड्रेन डे

Writer D by Writer D
14/11/2025
in शिक्षा
0
Children's Day

Children's Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल 14 नवंबर के दिन पूरे उत्साह और जोश के साथ देश में चिल्ड्रेन डे (Children’s Day ) मनाया जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन पूरे देश में बाल दिवस (Children’s Day ) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूल व कॉलेज को रंग- बिरंगे गुब्बारों और दूसरे सजावटी चीजों से सजाया जाता है और तरह -तरह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नंवबर 1889 में हुआ था। उन्हें गुलाब के फूल बेहद पसंद थे और वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इसलिए उनके जन्मदिन दिन पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जी मानना था कि बच्चे देश का भविष्य है यदि उन्हें अच्छी शिक्षा दी जाएगी तो समाज और देश में बेहद क्रांतिकारी परिवर्तन और विकास देखने को मिलेगा।

उनका सपना था कि सभी उम्र, वर्ग और राज्यों से आने वाकई हर एक बच्चे को समान शिक्षा का अवसर मिल सकें ताकि आगे चलकर वह देश का भविष्य बना सकें। उनका एक भाषण बहुत मशहूर हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि आज के बच्चे ही कल का भारत है आज हम उन्हें उनके साथ कैसा बर्ताव करते हैं यह निर्धारित करता है कि देश का आने वाला भविष्य कैसा होगा।

साल 1964 में पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद संसद में एक अध्यादेश जारी कर इस बात कि घोषणा की अब से 14 नंवबर के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्मतिथि को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वरना साल 1954 में यूनाइटेड नेशंस की घोषणा के बाद भारत में भी 20 नंवबर को चिल्ड्रेन डे (Children’s Day ) के रूप मनाया जाता था।

पंडित जी बच्चों को बेहद प्रिय थे। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह कर बुलाना पसंद करते थे।

पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में कुछ रोचक तथ्य-

1. जवाहरलाल नेहरू ने अपना बचपन आनंद भवन में बिताया था। जिसकी स्थापना उनके पिता मोतीलाल नेहरू ने साल 1930 में की थी। आनंद भवन को पहले स्वराज भवन के नाम से जाना जाता था। पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद साल 1970 में इंदिरा गांधी ने इसे एक म्यूजियम में बदलवा दिया ऐसे आज नेहरू म्यूजियम के नाम से जाना जाता है।

2. कश्मीरी पंडित समुदाय से ताल्लुक रखने की वजह से पंडित जवाहरलाल नेहरू को पंडित नेहरू कहते हैं।

3. जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू चाहते थे कि उनके बेटे उनकी उनकी खुद की स्वराज पार्टी का हिस्सा बनें और कांग्रेस को छोड़ दें। लेकिन पिता की आज्ञा को न मानते हुए जवाहरलाल नेहरू ने कांग्रेस का समर्थन किया और गांधी जी के साथ मिलकर काम करना पसंद किया।

Children’s Day पर देनी है स्पीच, तो इन टिप्स से तैयार करें प्रभावी भाषण

4. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जब उन्हें जेल भेज दिया गया तो उन्होंने अपनी पुस्तक ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ का लेखन किया।

5. नेहरू को मॉडर्न इंडिया का आर्किटेक्ट भी कहते हैं।

6. पंडित जवाहरलाल नेहरू के आवास का नाम त्रिमूर्ति भवन कहते हैं जिसेजो बाद में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी में बदल गया।

7. वर्तमान समय में पंडित जी के नाम पर मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और पुणे में म्यूजियम स्थित है।

इस बाल दिवस बच्चों के लिए बनाएं यम्मी यम्मी गठिया बास्केट चाट

8. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’, ‘ग्लिम्प्सेस ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री’, ‘द बंच ऑफ ओल्ड लेटर्स’, ‘ लेटर्स फ्रॉम आ फादर टू हिज डॉटर’ नामक पुस्तकें लिखी।

Tags: Children's DayChildren's Day 2025Children's Day importanceChildren's Day Specialchildrens day history
Previous Post

बाल दिवस के मौके पर बच्चों के लिए बनाए ये टेस्टी डिश

Next Post

बाल दिवस पर बच्चों के लिए बनाएं यम्मी यम्मी डिश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
Next Post
Gathiya Basket Chaat

बाल दिवस पर बच्चों के लिए बनाएं यम्मी यम्मी डिश

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Deepotsav

रामनगरी में 10 दिन होगा ‘राम जन्मोत्सव’ का आयोजन, Run For Ram मैराथन में दौड़ेगी अयोध्या

15/03/2023
Tej Pratap Yadav

लालू प्रसाद के बेटे का बड़ा ऐलान, महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

26/07/2025
Yogi cabinet

योगी कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर लगाई मुहर

10/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version