• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें कब है कुँवारा पितृपक्ष, ऐसे करें श्राद्ध

Writer D by Writer D
14/09/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Pitru Paksha

Pitru Paksha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

10 सितंबर से पितृपक्ष (Pitru Paksha) की शुरुआत हो चुकी है, जो 25 सितंबर तक रहने वाले हैं. इस दौरान तिथिनुसार पितरों का श्राद्ध किया जाएगा. इस बीच 14 सितंबर को पंचमी तिथि का श्राद्ध भी होगा, जिसे कुंवारा पंचमी कहते हैं. कुंवारा पंचमी पर अविवाहित पितरों का श्राद्ध किया जाता है. साथ ही जिन लोगों की मृत्यु पंचमी तिथि के दिन हो जाती है, उनका श्राद्ध भी इसी दिन होता है. इस दिन कुंवारे पितरों का विधिवत श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है.

कुंवारा पंचमी पर कैसे करें पितरों का श्राद्ध?

पितृपक्ष (Pitru Paksha) की पंचमी तिथि सुबह स्नानादि के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें. स्नान करने के बाद पितरों का खाना तैयार करें. इस भोग में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. भोग में खीर को जरूर शामिल करना चाहिए. इसके बाद अपने कुंवारे पितरों को याद करें. पितरों का श्राद्ध करने के बाद पहले चींटी, कुत्ता, कौवा और गाय जैसे जीवों को खाना खिलाएं. इसके बाद ब्राह्मणों को भोज कराएं. इसके बाद उन्हें दान, दक्षिणा दें और पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें.

कुंवारा पंचमी पर ये गलतियां करने से बचें

कुंवारा पंचमी के दिन प्याज, लहसुन या तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए. इसके अलावा बासी खाना, काला नमक, सफेद तिल, लौकी, मसूर की दाल, सरसों का साग, मांस और मदिरा पान से भी दूर रहें. कुंवारा पंचमी पर इन चीजों को खाने से पितृ नाराज हो सकते हैं. इस दिन मांगलिक या शुभ कार्य भी ना करें.

कुंवारा पंचमी से कितने श्राद्ध बाकी?

14 सितंबर – पंचमी का श्राद्ध- अविवाहित या पंचमी तिथि पर मृत्यु को प्राप्त होने वाले पितरों का श्राद्ध पंचमी तिथि को होता है. इसे कुंवारा पंचमी श्राद्ध भी कहते हैं.

15 सितंबर – षष्ठी का श्राद्ध- जिनकी मृत्यु षष्ठी तिथि को हुई है, उनका श्राद्ध षष्ठी तिथि को किया जाता है.

16 सितंबर – सप्तमी का श्राद्ध- सप्तमी तिथि को चल बसे लोगों का श्राद्ध सप्तमी तिथि पर होगा.

17 सितंबर – इस दिन कोई श्राद्ध नहीं है

18 सितंबर – अष्टमी का श्राद्ध- अष्टमी तिथि पर मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों का श्राद्ध इस दिन किया जाएगा.

19 सितंबर – नवमी का श्राद्ध- सुहागिन महिलाओं, माताओं का श्राद्ध नवमी को करना उत्तम होता है. इसे मातृनवमी श्राद्ध भी कहते हैं.

20 सितंबर – दशमी का श्राद्ध- जिनका देहांत दशमी तिथि पर हुआ है, उनका श्राद्ध इस दिन होगा.

21 सितंबर – एकादशी का श्राद्ध- एकादशी पर मृत संन्यासियों का श्राद्ध किया जाता है.

22 सितंबर – द्वादशी का श्राद्ध- द्वादशी के दिन मृत्यु या अज्ञात तिथि  वाले मृत संन्यासियों का श्राद्ध इस दिन किया जा सकता है.

23 सितंबर – त्रयोदशी का श्राद्ध- त्रयोदशी या अमावस्या के दिन केवल मृत बच्चों का श्राद्ध किया जाता है.

24 सितंबर – चतुर्दशी का श्राद्ध- जिन लोगों की मृत्यु किसी दुर्घटना, बीमारी या खुदकुशी के कारण होती है, उनका श्राद्ध चतुर्दशी तिथि पर किया जाता है. फिर चाहे उनकी मृत्यु किसी भी तिथि पर हुई हो.

25 सितंबर – अमावस्या का श्राद्ध- सर्वपिृत श्राद्ध

Tags: kunwara Pitru pakshapitru pakshaPitru Paksha 2022
Previous Post

14 सितंबर राशिफल: आज इन राशियों को होगा धन लाभ

Next Post

बाजार ने समझी हिंदी की ताकत, हम भी समझें

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Salman Khan
Main Slider

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
hindi diwas

बाजार ने समझी हिंदी की ताकत, हम भी समझें

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi, Karpoori Thakur

राहुल गांधी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का किया स्वागत

24/01/2024
Tiger 3

दिवाली पर गूंजेगी Tiger 3 की दहाड़, सलमान ने बताई रिलीज डेट

15/10/2022
Horoscope

12 मार्च राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगा आज इन का भाग्य

12/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version