• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें आखिर क्यों चढ़ाई जाती है गणेश जी को 21 दूर्वा की 21 गांठें

Desk by Desk
28/10/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Durva Ghaas

दूर्वा घास

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। आज बुधवार है यानी गणेश जी का दिन। गणेश जी की पूजा के दौरान दूब या दूर्वा चढ़ाए जाने का विधान है। मान्यता है कि गणेश जी को 21 दूर्वा चढ़ाई जाती है। 21 दूर्वा को इक्ट्ठा कर एक गांठ बांधकर रखा जाता है। यह गणपति बप्पा को अति प्रिय है। इस तरह की 21 गांठों को गणेश जी के मस्तक पर अर्पित किया जाता है। गणपति बप्पा को दूब की 21 गांठें चढ़ाए जाने के पीछे एक एक पौराणिक कथा छिपी हुई है। यहां हम आपको इसी कथा की जानकारी दे रहे हैं।

पौराणिक कथा के मुताबिक, प्राचीन समय में अनलासुर नाम का एक विशाल दैत्य था। इसके अत्याचार इतने बढ़ चुके थए की तीनों लोकों में हाहाकार मचा गया था। अनलासुर ऐसा दैत्य था जो ऋषि, मुनियों और आम लोगों को जिंदा ही निगल जाता था। इस विशालकाय दैत्य से सभी तंग आ चुके थे। इस परेशानी से मुक्ति पाने के लिए ऋषि, मुनियों, देवी-देवता समेत देवराज इंद्र महादेव के पास गए। सभी ने मिलकर भोलेशंकर से प्रार्थना की कि वो उन्हें अनलासुर दैत्य से मुक्ति दिलाएं। शिव जी ने उनकी प्रार्थना स्वीकार की। साथ ही कहा कि अनलासुर दैत्य का अंत केवल गणेश के द्वारा ही संभव है।

गणेश जी ने ऋषि, मुनियों, देवी-देवताओं को बचाने के लिए अनलासुर दैत्य को निगल लिया। लेकिन इससे उनके पेट में काफी जलन होने लगी। उन्होंने कई तरह के जतन किए लेकिन उनके पेट की जलन शांत ही नहीं हुई। इसके बाद कश्यप ऋषि ने दूब की 21 गांठ बनाईं और गणेश जी को दी। गणेश जी ने दूब का सेवन किया। इससे उनके पेट की जलन बिल्कुल शांत हो गई। इसके बाद से ही गणेश जी को दूर्वा चढ़ाई जाती है।

दूर्वा चढ़ाते समय जरूर करें इस मंत्र का उच्चारण:

गणेश जी को 21 दूर्वा की 21 गांठें चढ़ाई जाती हैं। इन्हें चढ़ाने के लिए 10 मंत्रों का उच्चारण किया जाता है। हर मंत्र के साथ दो दूर्वा चढ़ाई जाती हैं। जब आखिरी दूर्वा चढ़ाते समय सभी 10 मंत्रओं का जाप धारा-प्रवाह में करना चाहिए। पढ़ें ये 10 मंत्र।

  • ऊं गणाधिपाय नमः
  • ऊं उमापुत्राय नमः
  • ऊं विघ्ननाशनाय नमः
  • ऊं विनायकाय नमः
  • ऊं ईशपुत्राय नमः
  • ऊं सर्वसिद्धिप्रदाय नमः
  • ऊं एकदन्ताय नमः
  • ऊं इभवक्त्राय नमः
  • ऊं मूषकवाहनाय नमः
  • ऊं कुमारगुरवे नमः
Tags: Durva Ghaasganesh jiGanpati JiLifestyle and Relationshipwhy we offer durva ghaas to Ganesh ji
Previous Post

उपचुनाव से न तो किसी पार्टी की सरकार बनेगी और न ही गिरेगी : राजभर

Next Post

बड़ी संख्या में पटरी दुकानदारों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है : योगी

Desk

Desk

Related Posts

THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Panic due to debris and water entering THDC tunnel
Main Slider

THDC टनल में मलबा-पानी आने से हड़कंप, CM धामी ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू के दिए निर्देश

13/08/2026
CM Dhami's interaction with the youth at Doon University
Main Slider

दून विश्वविद्यालय में युवाओं से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, बोले- बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा

13/08/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

बड़ी संख्या में पटरी दुकानदारों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है : योगी

यह भी पढ़ें

पूर्व कप्तान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 29 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

16/10/2021
Murder

विवाहेत्तर संबध बने पिता-पुत्र की हत्या की वजह, हत्यारे अरेस्ट

25/03/2023

स्कूल के प्रधानाचार्य क्षय रोगी को लें गोद : आनंदीबेन पटेल

03/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version