• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं आता, लोगों के बीच काम करने से आता है तजुर्बा : PM मोदी

Writer D by Writer D
07/11/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में हुई। मीटिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं मिलता, लोगों के बीच काम करने से तजुर्बा आता है।

मीटिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है, यहीं उसे दूसरी पार्टियों से अलग बनाता है। पार्टी का आधार सेवा, संकल्प और समर्पण पर टिका है।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि पीएम मोदी ने पार्टी के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा ने आज केंद्र में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण है कि पार्टी सामान्य व्यक्ति से हमेशा जुड़ी रहती है।

यादव ने बताया कि मोदी ने बैठक में कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने महामारी के दौर में सबका सहयोग किया। दुनिया के लोगों में भारत का लोहा माना है। बीजेपी ने अपने लोकतांत्रिक मूल्यों से इसमें योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के निस्वार्थ कार्यकर्ताओं के जीवन को नमो ऐप में कमल पुष्प फीचर के जरिए दुनिया के सामने लाया जाए।

CM योगी का अखिलेश पर जोरदार तंज, बोले- बबुआ ट्विटर ही वोट भी दे देगा….

बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा समेत सभी बड़े नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने महामारी के बीच बोल्ड स्टेप लिए, जिससे अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचा।

राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के उद्घाटन भाषण में नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन जैसा कड़ा फैसला PM मोदी ने लिया और लॉकडाउन के तीन महीने के भीतर लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो देश के किसानों के हित के लिए प्रगतिशील नीतियां और कानूनों को लेकर आए हैं।

नड्डा ने कहा कि कोविड से लड़ने के लिए तीन T (ट्रैक, टेस्ट और ट्रीट) मेथड का पालन किया गया। उन्होंने कहा कि PM ने फ्रंट में आकर महामारी के खिलाफ जंग का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री ने आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए सबसे अच्छा तरीका दुनिया को दिखाया। भाजपा प्रमुख ने हाल के चुनावों में वोट शेयर बढ़ने के लिए भी पार्टी की प्रशंसा की।

Tags: bjp executive meetingdelhi newsNational newspm modi
Previous Post

जीका का आतंक: 10 लोगों में वायरस की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 89

Next Post

पिच क्यूरेटर की संदिग्ध हालात में मौत, AFG-NZ मैच की तैयार की थी पिच

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post

पिच क्यूरेटर की संदिग्ध हालात में मौत, AFG-NZ मैच की तैयार की थी पिच

यह भी पढ़ें

Govardhan Puja

इन बधाई संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को दें गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

22/10/2025
locker

इस दिशा में रखें तिजोरी, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

24/09/2025
Jivitputrika Vrat 2020

जानें क्या है जितिया व्रत, पूजा का मुहूर्त, महत्व एवं पारण समय

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version