• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मान गईं सैलजा, राहुल गांधी के साथ करेंगी चुनाव प्रचार की शुरुआत

Writer D by Writer D
24/09/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Kumari Selja

Kumari Selja

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिरसा। हरियाणा में चुनाव प्रचार से दूर रहने वाली सैलजा (Kumari Selja) ने खरगे से 26 तारीख को नरवाना से प्रचार अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। नराजगी के बाद सैलजा राहुल के साथ चुनावी प्रचार की शुरुआत करेंगी। हरियाणा में कांग्रेस की तनातनी सुलझने तक और राज्य का चुनाव स्थानीय मुद्दों पर रहे। इसलिए अब तक चुनाव प्रचार से दूर राहुल भी 26 सितंबर को कुमारी सैलजा के साथ चुनाव प्रचार के अभियान में शामिल होंगे।

सैलजा (Kumari Selja) के ऐलान के बाद राहुल ने अपनी पहली रैली सैलजा खेमे के असंध से उम्मीदवार शमशेर सिंह के लिए करना तय किया है। दरअसल, राहुल पिछले दिनों से बीजेपी के दलित विरोधी अभियान और सैलजा को लेकर खासे सजग हैं। इसके साथ ही राहुल ने संतुलन बनाते हुए अपनी दूसरी रैली बरवाला में तय की है। ये हुड्डा खेमे के करीबियों के लिए है। हालांकि अभी के माहौल के लिहाज से राहुल ने शुरुआत सैलजा खेमे के लिए करने का फैसला किया है।

कांग्रेस के साथ ही रहेंगी सैलजा (Kumari Selja)

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Kumari Selja) को लेकर उनके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से की गई अभद्र टिप्णणी पर पार्टी डिफेंसिव मोड में दिखाई दे रही थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी इस मामले में आक्रामक हैं। इसको लेकर अनिल विज ने कांग्रेस पर महिलाओं का सम्मान न करने का आरोप लगाया था। सैलजा की नराजगी के बाद ये अटकलें तेज हो गईं थी कि वो भाजपा भी ज्वाइन कर सकती हैं। हालांकि, कांग्रेस के लिए रैली के ऐलान के बाद ये साफ हो गया है कि कुमारी सैलजा अब कांग्रेस के साथ ही रहेंगी।

सैलजा (Kumari Selja) का नाराजगी का कारण

हरियाणा के चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कुमारी सैलजा (Kumari Selja) पार्टी से नाराज थीं। उनके मन मुताबिक कुछ सीटों पर टिकट नहीं दी गई थी। इसलिए ही 2 सितंबर वाली उम्मीदवारों की लिस्ट आने के बाद से सैलजा ने खुद को चुनाव प्रचार से दूर कर लिया था। वो खुद भी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला, ये भी एक सैलजा की नराजगी का एक कारण माना जा रहा था।

‘मेरा खानदान कांग्रेस में था, है और रहेगा…’, बीजेपी के ऑफर पर कुमारी सैलजा ने तोड़ी चुप्पी

सैलजा (Kumari Selja) की नाराजगी की खबरों के बीच सुरजेवाला ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट की। इसमें लिखते हुए उन्होंने कहा कि नरवाना में कांग्रेस प्रत्याशी सतबीर दबलैन के लिए 22 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि सांसद कुमारी सैलजा भी नरवाना में 26 तारीख को 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी और कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी। इस रैली में राहुल गांधी भी कुमारी सैलजा के साथ प्रचार करते दिखाई देंगे।

Tags: congressHaryana electionsKumari seljaNational newsrahul gandhi
Previous Post

नवरात्रि में लॉन्च होंगी ये नई गाड़ियां, फीचर्स ऐसे की आपको यकीन नहीं होगा

Next Post

उत्तराखंड के शुभवस्त्रम में श्रीरामलला के दिव्य विग्रह में सुशोभित

Writer D

Writer D

Related Posts

Marco Rubio
उत्तर प्रदेश

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे आगरा, सपत्नीक ताजमहल की खूबसूरती को निहारा

25/05/2026
Today is the thirteenth day of Prateek Yadav's death.
Main Slider

प्रतीक यादव की तेरहवीं आज, कार्ड में अपर्णा-अखिलेश समेत पूरे परिवार का नाम शामिल

25/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रदेशवासियों की सुरक्षा और जनसमस्याओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

25/05/2026
CM Dhami
Main Slider

दैनिक जागरण हल्द्वानी का सफर बदलावों का जीवंत दस्तावेज : CM धामी

25/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
Ram Darbar

उत्तराखंड के शुभवस्त्रम में श्रीरामलला के दिव्य विग्रह में सुशोभित

यह भी पढ़ें

Jaya Ekadashi

जया एकादशी पर न करें ये गलतियां, वरना लग सकता है दोष!

28/01/2026
Amazon

Amazon का ऐलान, भारत में बंद हो जाएगी ये सर्विस

27/11/2022
akhilesh-yogi

बोलने की आजादी का यह मतलब तो नहीं

16/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version