• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10 दिन में सजकर तैयार हो जाएगी कुम्भनगरी

Writer D by Writer D
14/12/2024
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। तीर्थराज प्रयागराज में अगले साल होने जा रहे सनातन संस्कृति के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के लिए योगी सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पीएम मोदी की विजिट के बाद अब 10 दिन के अंदर मेला क्षेत्र को पूरी तरह सजाने संवारने की योजना है। अधिकारियों ने सभी कार्यरत कर्मियों से आगामी 10 दिनों में तैयारियों को अमली जामा पहनाते हुए मेला क्षेत्र को सजाने का निर्देश दिया है। साथ ही, ढाई माह तक एकजुटता के साथ कार्य करते हुए महाकुम्भ (Maha Kumbh) के आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान देने की अपील की है।

अगले 10 दिनों का तय हुआ लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रयागराज दौरे पर महाकुम्भ से संबंधित 5500 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि 45 दिनों तक चलने वाले इस महा आयोजन की जो तैयारी की जा रही हैं, वह वाकई वृहद है। प्रयागराज में महाकुम्भ का आयोजन इतिहास बनाने जा रहा है।

पीएम मोदी और सीएम योगी महाकुम्भ की तैयारियों से संतुष्ट नजर आए। इससे अधिकारियों में भी उत्साह है। शुक्रवार शाम को पीएम और सीएम के जाने के बाद अधिकारियों ने अगले दस दिनों की कार्ययोजना के बारे में चर्चा की।

बिन रुके, बिना थके करना होगा काम

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप अगले 10 दिन में मेला पूरी तरह सज संवर जाएगा। सभी अधिकारी पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। मेले की शुरुआत से लेकर समापन तक आगामी ढाई माह बिना रुके और बिना थके यूं ही कार्य करना होगा। दूसरी तरफ, पीएम और सीएम के दौरे के बाद अब अधिकारी सभी कार्यों में तेजी लाते हुए इन्हें 10 दिन के अंदर पूर्ण करने पर फोकस कर रहे हैं।

महाकुम्भ 2025: सनातन की अलख जगाने श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े का महाकुम्भ नगर में हुआ भव्य प्रवेश

पांटून पुल बनाने का कार्य तेजी से संपन्न हो रहा है, जबकि चैनेलाइजेशन का कार्य भी अंतिम चरण में है। लाइटिंग, टेंट, सौंदर्यीकरण समेत सभी कार्य प्रगति पर हैं और इनके निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025maha kumbh callingMahakumbh 2025
Previous Post

महाकुम्भ 2025: सनातन की अलख जगाने श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े का महाकुम्भ नगर में हुआ भव्य प्रवेश

Next Post

महाकुंभ-2025: कर्नाटक में योगी के मंत्रियों ने रोडशो का किया नेतृत्व, जनता को दिया त्रिवेणी स्नान का निमंत्रण

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने को साचीज ने चलाया अभियान

11/07/2026
CM Yogi inaugurated 39 development projects
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के जीरो पॉवर्टी अभियान को मिली रफ्तार, 4.25 लाख परिवारों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं

11/07/2026
CM Yogi
आगरा

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

11/07/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुंभ-2025: कर्नाटक में योगी के मंत्रियों ने रोडशो का किया नेतृत्व, जनता को दिया त्रिवेणी स्नान का निमंत्रण

यह भी पढ़ें

Yogi government has a sharp eye on cyber criminals

योगी सरकार के नेतृत्व में साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए लगातार उठाये जा रहे ठोस कदम

22/08/2025
United States Postmaster General

डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में अमेरिकी डाक सेवा ने राज्यों को किया आगाह

15/08/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने मानसखण्ड झांकी का किया निरीक्षण

18/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version