• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुशीनगर : गंडक में नाव डूबने से एक की मौत, छह ने बचाई तैर कर जान

Desk by Desk
25/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर
0
गंडक में नाव डूबने से एक की मौत One killed by boat sinking in Gandak

गंडक में नाव डूबने से एक की मौत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बिरवट कोन्हवलिया में बुधवार को एक नाव बड़ी गंडक नदी में डूब गई। इस नाव पर सवार 7 लोग भी नदी में डूबने लगे। इनमें सवार छह लोग तो तैर कर बाहर निकल आए, लेकिन एक व्यक्ति नदी में डूब गया। मरने वाला व्‍यक्ति बिहार का निवासी था। हादसे की सूूूूूचना पर भारी भीड़ जुट गई।

नाव डूबती देख नदी किनारे मौजूद कई लोगों ने पानी में छलांग लगाकर डूब रहे लोगों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में एक व्‍यक्ति का शव नदी में उतराता नज़र आया। लोगों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों में इस बात का आक्रोश है कि सूचना देने के बाद भी तरयासुजान पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। परिवारीजन शव को लेकर अपने घर चले गए।

Delhi Weather LIVE: साउथ-वेस्टी दिल्लीी में होगी बारिश, राजधानी में और बढ़ेगी ठंड

मिली जानकारी के अनुसार तरयासुजान क्षेत्र के जवही नरेंद्र गांव के ग्यासुद्दीन मियां के बेटे की शादी 23 नवंबर को थी। इसमें शामिल होने के लिए ग्यासुद्दीन मियां के बहनोई अजीज भी बिहार के पश्चिमी चम्पारण से आए थे। बुधवार को दिन में करीब 11 बजे छोटी नाव से अजीज नदी उस पार जा रहे थे। नाव पर अजीज के अलावा 7 अन्य लोग भी सवार थे। नाव जैसे ही बिहार के गांव अल्पहा के पास पहुंची कि उसमें पानी भर गया। देखते ही देखते नाव नदी में डूबने लगी।

उस पर सवार अजीज के अलावा सुरेश यादव पुत्र शंकर यादव, गोवर्द्धन यादव पुत्र बाबूलाल यादव समेत सभी नदी में डूबने लगे। छह लोग तो तैर कर नदी से बाहर निकल गए, लेकिन अजीज मियां नदी में डूब गए। घटना के बाद मौके पर मची चीख पुकार से लोगों की भारी भीड़ जुट गई। नाव पर सवार सभी के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए।

इसी दौरान आसपास के गांवों के कुछ लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। थोड़ी ही देर में अजीज का शव पानी में उतराता दिखा। लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना देने के करीब एक घंटे तक पुलिस जब मौके पर नहीं पहुंची तो परिवारीजन अजीज के शव को लेकर घर चले गए।

Tags: One killed by boat sinking in Gandakगंडक में नाव डूबने से एक की मौत
Previous Post

Delhi Weather LIVE: साउथ-वेस्टी दिल्लीी में होगी बारिश, राजधानी में और बढ़ेगी ठंड

Next Post

भारत इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में भेजेगा मलयालय फिल्म ‘जल्लीकट्टू’

Desk

Desk

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
oscar 25

भारत इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में भेजेगा मलयालय फिल्म 'जल्लीकट्टू'

यह भी पढ़ें

cm yogi

चुनाव पार्टी लड़ रही है, व्यक्ति नहीं : योगी आदित्यनाथ

31/01/2022
Shivpal Yadav

गाली खाकर गालीबाज को शामिल कर रही है भाजपा: शिवपाल यादव

16/07/2023
बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स

बिहार विधानसभा चुनाव : इस बार ‘राम’ और ‘रावण’ की हुई एंट्री

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version