• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर के एंट्री गेट पर लाखों जूते-चप्पल का लगा अंबार, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
03/03/2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Ram Mandir

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। भगवान राम के दर्शन करने के लिए पिछले डेढ़ महीने से भीड़ उमड़ने के कारण नगर निगम अधिकारियों को एक अनोखी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्राउड़ मैनेजमेंट के कारण यहां कुछ नियम बदले गए हैं। इस वजह से बहुत से श्रद्धालु अपने जमा जूते चप्पलों को लेने नहीं आ रहे। अब इन्हें हटाना प्रशासन के लिए एक चुनौती है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, मंदिर (Ram Mandir) के प्रवेश द्वार पर प्रतिदिन लाखों जूते-चप्पल जमा हो रहे हैं, जिन्हें जेसीबी मशीनों से इकट्ठा कर ट्रॉलियों में लादकर 4-5 किलोमीटर दूर एक स्थान पर डंप किया जा रहा है।

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक मंदिर (Ram Mandir) के मुख्य प्रवेश द्वार (गेट नंबर 1), जो कि राम पथ पर स्थित है, वहां भक्तों से उनके जूते-चप्पल जमा करने के लिए कहा जाता है। मंदिर परिसर में लगभग आधा किलोमीटर का चक्कर लगाने के बाद श्रद्धालु उसी गेट पर लौटकर अपने जूते-चप्पल प्राप्त कर सकते हैं।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अयोध्या प्रशासन ने भक्तों को गेट नंबर 3 और अन्य गेटों से बाहर निकलने के निर्देश दिए हैं। इससे अपने जूते-चप्पल लेने के लिए उन्हें 5-6 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इस कारण कई श्रद्धालु अपने जूते-चप्पल वहीं छोड़कर नंगे पांव ही चले जाते हैं।

रामलला वीआईपी दर्शन के नाम पर धन उगाही, राम मंदिर के बाहर तीन दलाल धरे गए

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ के कारण भक्तों की संख्या में वृद्धि हुई है। पिछले 30 दिनों में व्यवस्थाओं में बदलाव किए गए हैं, ताकि अप्रत्याशित रूप से उमड़ी भक्तों की भीड़ को बिना किसी अव्यवस्था के आसानी से दर्शन करने की सुविधा मिल सके।

उन्होंने बताया, मंदिर (Ram Mandir) परिसर का गेट नंबर 3 खोला गया है। मंदिर के दर्शन के बाद, भक्तों को इस गेट से बाहर जाने का मार्ग दिया जा रहा है। दर्शन के बाद, श्रद्धालु श्रीराम अस्पताल से होते हुए आगे बढ़ते हैं। चूंकि राम पथ पर एकतरफा मार्ग है, इसलिए भक्तों को अपने जूते-चप्पल लेने के लिए 5-6 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।

Tags: ayodhya newsram mandirup news
Previous Post

कब रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानें तिथि और पूजा विधि

Next Post

भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

हेल्थ हब के रूप में विकसित हो रहा गोरखपुर: डॉ. आरपी शुक्ला

16/09/2026
आगरा

सपा नेत्री मोनिका नाज खान ने दिया इस्तीफा, दी आत्महत्या की चेतावनी

16/09/2026
Main Slider

माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया इंसेफेलाइटिस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
Next Post
PM Modi

भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Sapna Chaudhary put on tremendous dance in a suit

सपना चौधरी ने सूट पहन लगाए जबदस्त ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

26/05/2021
arrested

चोरी की कैंटर सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

07/07/2022
कोरोना का इलाज Treatment of corona

कोरोना के इलाज में कोताही पर डीएम और मेडिकल कालेज प्रिंसिपल होंगे जवाबदेह

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version