Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइममेरठ

पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अधिकारी के घर लाखों की चोरी

नौचंदी थाने के सामने पीडब्ल्यूडी अधिकारी के घर में बदमाशों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आला पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया है।

नौचंदी थाने के सामने लोक निर्माण विभाग से रिटायर्ड अधिकारी जकीउर्रहमान सिद्दीकी रहते हैं। सोमवार को परिवार के लोग उनका उपचार कराने के लिए दिल्ली गए थे।

सोमवार की रात्रि में बदमाशों ने उनके घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। मंगलवार को आसपास के लोगों ने घर का ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी।

नौचंदी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। रिटायर्ड अधिकारी के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए और नुकसान का आकलन किया। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना को अंजाम देने वालों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं

Related Articles

Back to top button