• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से फिर लगा झटका, छह हफ्ते टली सुनवाई

Desk by Desk
11/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर से शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई छह हफ्ते के लिए टाल दी है। लालू प्रसाद की तरफ से सजा की अवधि वाली सर्टिफाइड कॉपी जमा करने के लिए समय मांगा गया है। इसके बाद अदालत ने उन्हें छह हफ्ते का समय दे दिया है।

बता दें कि शुक्रवार को चारा घोटाले के चार विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। इससे पहले सीबीआई ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर लालू यादव की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। लालू पर जेल नियमावली के उल्लंघन की शिकायत करते हुए उन्हें रांची स्थित रिम्स से जेल भेजने का आग्रह किया गया था।

आज दुमका ट्रेजरी से अवैध रूप से 139 करोड़ रुपये की निकासी से जुड़े मामले पर सुनवाई हुई। राजद को उम्मीद थी कि शुक्रवार का दिन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरा होगा। पार्टी की प्रवक्ता स्मिता लकड़ा ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि लालू यादव को आज जमानत मिल जाएगी। यदि लालू यादव को आज जमानत मिल जाती तो उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो जाता, क्योंकि उन्हें चारा घोटाले से जुड़े तीन मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है।

IMA की हड़ताल को डॉक्‍टरों का समर्थन, आज शाम 6 बजे तक ठप है OPD सेवा

उधर, जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड उच्च न्यायालय में गुरुवार को एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था। सीबीआई ने इसमें कहा था कि लालू ने लगातार जेल नियमावली का उल्लंघन किया है। उनकी तबीयत भी अब स्थिर है। इसलिए, उन्हें राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची से बिरसा मुंडा जेल भेज देना चाहिए।

पिकअप वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

चारा घोटाले के दुमका कोषागार से गबन के मामले में लालू की जमानत याचिका पर शुक्रवार को न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने सुनवाई की। बता दें, न्यायिक हिरासत के दौरान लालू यादव द्वारा बिहार विस के स्पीकर के चुनाव के दौरान एक भाजपा विधायक को रिम्स से कथित तौर पर किए गए फोन के मामले में उनके खिलाफ पटना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

Tags: #Fodder scamBailbail petitioncentral bureau of investigationDumka treasury casefodder scam casejailjharkhand High CourtJharkhand Hindi SamacharJharkhand News in Hindilalu prasad yadavlalu prasad yadav bailLalu Prasad Yadav newsLatest Jharkhand News in Hindirashtriya janata dalRimssupplementary affidavitचारा घोटालाजमानतझारखंड हाईकोर्टलालू प्रसाद यादव
Previous Post

IMA की हड़ताल को डॉक्‍टरों का समर्थन, आज शाम 6 बजे तक ठप है OPD सेवा

Next Post

टाइम मैगजीन ने बाइडन और कमला को दिया सम्‍मान, ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना गया

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
जो बिडेन Joe Biden

टाइम मैगजीन ने बाइडन और कमला को दिया सम्‍मान, 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुना गया

यह भी पढ़ें

Arvind Rajbhar

सुभासपा महासचिव अरविंद राजभर पर हमला, बाल-बाल बची जान

08/07/2023
Indo-Pak war hero Baldev Singh passed away

पाक के खिलाफ चार युद्ध लड़ चुके बलदेव सिंह का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

08/01/2025
Gulab Jamun

रक्षाबंधन पर इन गुलाब जामुन से करें भाई का मुंह मीठा, बनाना भी आसान

08/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version