Main Sliderनई दिल्लीबिहारराष्ट्रीय

लालू यादव की हालत नाजुक, दवाओं के ओवरडोज़ से बिगड़ी तबीयत

पटना। लालू यादव (Lalu Yadav) की तबीयत बेहद बिगड़ गई है। देर रात उन्हें पटना से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। तेजस्वी यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के तीन दिन पहले अचानक से तबियत खराब होने के कारण को साझा किया है।

तेजस्वी ने बताया है कि जिस दिन लालू यादव सीढ़ियों से गिरे उस दिन रात तीन बजे उनकी तबियत अचानक बिगड़ गयी और उन्हें पारस हास्पिटल में एडमिड कराना पड़ा था, क्योंकि पिता जी ने दवाओं का ओवरडोज ले लिया था।

बुधवार को दिल्ली पहुंचने के बाद पत्नी राबड़ी देवी और छोटे बेटा तेजस्वी यादव ने विस्तार से उनके बारे में जानकारी दी। तेजस्वी ने बताया कि उनके शरीर में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है और घटना के बाद एक तरह से पूरा शरीर लॉक हो चुका है।उनके किडनी ट्रांसप्लांट की बात चल रही है।

उनका क्रेटनिन 4 के लगभग था, जो बढ़कर 6 से ऊपर हो गया था। चेस्ट में भी दिक्कत हो गई थी। दो-तीन दिन फीवर पेन भी उन्हें रहा। दवाओं का डोज ज्यादा हो जाने से बेचैनी हुई थी। इसलिए एकाएक उन्हें इमरजेंसी में ले जाया गया था। अब स्थिति ठीक है। इन सारी बातों को देखते हुए दो-चार सप्ताह में स्थिति और बेहतर हो जाए और इंटरनेशनल ट्रैवल के लायक वे हो जाएं तो हम सिंगापुर भी ले जाएंगे।’

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में मिले 18,930 नए मरीज

लालू प्रसाद को पटना से दिल्ली एम्स लाने के कारणों के बारे में उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद का इलाज शुरू से ही दिल्ली एम्स में चल रहा है और उनके सारे बीमारियों की दवा यहीं से चलती है और यहां डॉक्टरों को उनके बीमारी की पूरी हिस्ट्री पहले से पता यहीं के डॉक्टर सही से बता सकते है कि उन्हें कौन से दवाएं खानी है और कौन से नहीं ताकि हर्ट या किडनी पर कोई विपरीत असर न पड़े।

Related Articles

Back to top button