• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लैंसेट जर्नल का दावा : रूसी कोरोना वैक्‍सीन पूरी तरह सुरक्षित व कारगर

Desk by Desk
04/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, स्वास्थ्य
0
एएनएम ने 20 लोगों को लगाया कोरोना का टीका

एएनएम ने 20 लोगों को लगाया कोरोना का टीका

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के इलाज के लिए कारगर वैक्सीन का इस वक्त पूरी दुनिया को इंतजार है। इस बीच कोरोना संक्रमण के खिलाफ ‘स्पूतनिक वी’ रूसी टीके को वैज्ञानिकों ने कारगर पाया है। बता दें कि रूस ने इस वैक्‍सीन को पिछले महीने मंजूरी दी थी।

लैंसेट जर्नल में शुक्रवार को प्रकाशित हुई रिपोर्ट के मुताबिक, मानव परीक्षणों में जिन लोगों को यह वैक्‍सीन दी गई थी उनमें पर्याप्‍त मात्रा में एंटीबॉडी विकसित हुई। इसके अलावा कोई गंभीर दुष्‍परिणाम भी नजर नहीं आया। प्रारंभिक चरण के दौरान 76 लोगों को दी गई वैक्‍सीन के नतीजों में 21 दिनों के भीतर सभी प्रतिभागियों में एंटीबॉडी प्रतिक्रियाएं देखी गईं। 42 दिनों तक चले दो चरणों के नतीजों से यह निष्‍कर्ष निकाला गया है।

अगले माह तक कोरोना वैक्सीन हो जाएगी तैयार, फाइजर कंपनी का बड़ा दावा

पहला चरण जिसे फ्रोजेन फॉर्मूलेशन नाम दिया गया है, उसमें टीकों के लिए मौजूदा वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बड़े पैमाने पर इस्‍तेमाल की परिकल्पना की गई। दूसरे चरण का नाम फ्रीज-ड्राइड फॉर्मूलेशन दिया गया है जिसमें टीके के रख रखाव और दूरस्‍थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के बारे में अध्‍ययन किया गया। पाया गया कि इस टीके को 2-8 डिग्री सेल्सियस पर संग्रहीत किया जा सकता है। बता दें कि स्पूतनिक वी का विकास गमालेया रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ एपिडेमोलॉजी एंड माइक्रोबायलॉजी और रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने मिलकर किया है।

जेडीयू में लौट सकते हैं समाजवादी नेता शरद यादव, अटकलें तेज

वैक्सीन में ह्यूमन एडेनो वायरस 26 (rAd26-S) और ह्यूमन एडेनोवायरस टाइप 5 (rAd5-S) शामिल हैं। एडेनो वायरस सामान्य सर्दी का कारण बनते हैं। इन टीकों का काम प्रतिरक्षा प्रणाली के दोनों हथियारों एंटीबॉडी और टी सेल प्रतिक्रियाओं को सक्रिय करना है। यह वैक्‍सीन इसी तरीके से कोरोना वायरस के संक्रमण को विफल करती है। यह वैक्‍सीन सार्स-सीओवी-2 (SARS-CoV-2) द्वारा संक्रमित कोशिकाओं पर भी करती है।

रूस के गेमालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी के अध्‍ययन में कहा गया है कि जब यह वैक्‍सीन शरीर में दाखिल होती है। तो स्‍पाइक प्रोटीन जेनेटिक कोड डिलीवर करती है। स्‍पाइक प्रोटीन जेनेटिक कोड ही SARS-CoV-2 वायरस को पहचानने और हमला करने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रेरित करने में मदद करता है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, इस वैक्‍सीन का ट्रायल रूस के दो अस्‍पतालों में किया गया। इन परीक्षणों में 18 से 60 साल की उम्र के स्वस्‍थ्‍य वयस्क भी शामिल थे।

Tags: international NewsLancet journalNEWSotherRussia covid-19 vaccineRussian corona vaccineRussian corona vaccine completely safeSARS-CoV-2Sputnik V Covid-19 vaccineWorldरूसी कोरोना वैक्‍सीन पूरी तरह सुरक्षित
Previous Post

बिकरू कांड : जय बाजपेयी के तीनों भाइयों का एडीजे-5 कोर्ट में सरेंडर

Next Post

योगी सरकार का एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव,ट्वीट कर दी जानकारी

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
मंत्री कोरोना पॉजिटिव Another minister Corona positive

योगी सरकार का एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव,ट्वीट कर दी जानकारी

यह भी पढ़ें

smugglers arrested

चार अंतरप्रांतीय मादक तस्कर गिरफ्तार, 12 किलो गांजा बरामद

20/12/2020
Acid attack

नर्स ने प्रेमी पर फेंका तेजाब, इलाज के दौरान हुई मौत, गिरफ्तार

25/03/2021
Voters

Lok Sabha Election: वोटिंग से पांच दिन पहले मिलेगी मतदाता पर्ची, वोटर को देगा खास गाइड

24/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version