• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नदी की कई बीघा जमीन पर भूमाफिया ने किया कब्जा, प्रशासन ने टेके घुटने

Writer D by Writer D
18/09/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Land mafia

Land mafia captured river land

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में भूमाफियाओं (Land Mafia) का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां पर बेखौफ भूमाफिया (Land Mafia) अवैध तरीके से नदी पर पुल का निर्माण करके प्लाटिंग कर रहा है। भूमाफिया के इस कदम से आसपास के किसानों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। इस मामले को लेकर पीड़ित किसानों (Farmers) ने मुख्यमंत्री (CM Yogi) से लेकर डिप्टी सीएम तक इसकी शिकायत की है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CM Office) ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी लखनऊ डक्स जाँच के आदेश दिए हैं. बावजूद इसके दबंग भूमाफिया बेखौफ होकर अवैध तरीके से प्लाटिंग करने में जुटा हुआ है। वहीं, पुलिस-प्रशासन ने भूमाफिया के सामने घुटने टेक दिए हैं।

मामला सरोजनीनगर तहसील क्षेत्र का है। दादूपुर गांव के पीड़ित किसान बलराम सिंह चौहान का कहना है कि, उसकी पैतृक कृषि योग्य जमीनें राजस्व ग्राम खाण्डेदेव व दादूपुर में स्थित हैं। राजस्व ग्राम खाण्डेदेव में उनके खेत से कुछ दूरी पर ही स्थानीय नदी/नाला नगवा बहती है, जो कि आसपास के दर्जनों गांवों में सिंचाई का प्रमुख साधन है। पीड़ित का कहना है कि, दबंग भूमाफिया (Land Mafia) मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद आसिफ कुरैशी निवासी 1 सी लॉ प्लास , शाहनजफ रोड हजरतगंज ने राजस्व ग्राम खाण्डेदेव व दादूपुर में कुछ जमीनें खरीद रखी हैं।

प्लाटिंग की आड़ में बिल्डर मोहम्मद आसिफ और उसके गुर्गे स्थानीय प्रशासन के वरदहस्त के चलते खाण्डेदेव व दादूपुर में ग्राम में स्थित नगवा नदी के किनारे की उपजाऊ जमीन पर कब्ज़ा कर रहे हैं। यही नहीं भूमाफिया (Land Mafia) और उसके गुर्गों ने राजस्व ग्राम खाण्डेदेव के मजरा पुराहीखेड़ा में नगवा नदी पर जबरन एक पुल का निर्माण कर लिया है।

यूपीनेडा निदेशक ने सोलर रूफटॉप उपभोक्ताओं को किया सावधान

इस पुल का निर्माण करने के बाद दबंग भूमाफिया ने गेट लगाकर ताला डाल दिया है। इस अवैध पुल के निर्माण से नगवा नदी /नाले के आस पास की सैकड़ो बीघे फसल के जलमग्न होने का खतरा मंडराया करता है। इसके साथ ही भूमाफिया ने पुल बनाकर खाण्डेदेव व दादूपुर ग्राम में आने वाली नगवा नाले/ नदी के दोनों किनारों की कई बीघे जमीन पर कब्ज़ा कर लिया है।

किसान का कहना है कि, भूमाफिया  मोहम्मद आसिफ और उसके स्वामित्व वाली मुंतहा कंस्ट्रक्सन कम्पनी ने राजस्व ग्राम खाण्डेदेव व दादूपुर में नगवा नदी/नाले के एक किलोमीटर के दायरे में कई बीघे जमीन पर कब्ज़ा कर लिया है। इसके साथ इस दबंग भूमाफिया ने दादूपुर और खाण्डेदेव में स्थित ग्राम समाज, बंजर और चरागाह की जमीन पर भी कब्ज़ा कर रखा है।

Tags: bhu mafialand mafiaLucknow Newssarojininagar newsup news
Previous Post

यूपीनेडा निदेशक ने सोलर रूफटॉप उपभोक्ताओं को किया सावधान

Next Post

पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का सीएम योगी ने लिया जायजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Murder
क्राइम

आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

30/05/2026
Next Post
CM Yogi

पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का सीएम योगी ने लिया जायजा

यह भी पढ़ें

Honeymoon

कर रहे हैं हनीमून प्लेस की तलाश, ये जगहें रहेगी परफेक्ट

12/12/2025
Marriage

ये लड़कियां मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

10/05/2026
Sakshi Malik

‘बबीता फोगाट ने WFI का अध्यक्ष बनने के लिये पहलवानों को भड़काया’, साक्षी मलिक का बड़ा दावा

22/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version