• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का सीएम योगी ने लिया जायजा

Writer D by Writer D
18/09/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)के प्रस्तावित वाराणसी आगमन की तैयारियों का प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार शाम मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, जनसभा स्थल का निरीक्षण कर अब तक की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय, गंजारी में बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का स्थल, जनसभा स्थल, मंच का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर सभी तैयारियां सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर वहां पर अध्ययनरत बच्चों से स्नेहपूर्वक संवाद किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों व उनके परिजनों के संबंध में पूछताछ करते हुए स्कूल में दिये जा रहे शिक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के रहने, खाने-पीने एवं शिक्षा आदि व्यवस्था के संबंध में बच्चों से विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चों से स्कूल में रहने के दौरान घर एवं परिजनों की याद आने की भी जानकारी की तथा बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने का संदेश देकर सिर पर हाथ रखकर जीवन में तरक्की का आशीष भी दिया।

 सीएम योगी अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा में बच्चों पर प्यार लुटाते हुए: फोटो बच्चा गुप्ता

मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने क्लास रूम में बच्चों से बातचीत करते हुए उनके पठन-पाठन के बाबत जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्लास रूम में लगे डिजिटल साइन बोर्ड पर अंग्रेजी में लिखे शब्दों के बाबत भी बच्चों से पूछताछ कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा।

कक्षा में निरीक्षण के दौरान साइन बोर्ड पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) एक अध्यापक की भूमिका में नजर आ रहे थे। उन्होंने विद्यालय की लाइब्रेरी व विद्यालय की डिजाइन का डेमो को भी देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने पौधारोपण कर पर्यावरण का भी संदेश दिया। अटल आवासीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 सीएम योगी अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा में बच्चों पर प्यार लुटाते हुए: फोटो बच्चा गुप्ता

गौरतलब हो कि वाराणसी में अटल आवसीय विद्यालय के तहत 80 विद्यार्थियों का एडमिशन कर लिया गया है। अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत गरीब मजदूरों के 6 से 14 साल की उम्र के बच्चों को प्रदेश सरकार की तरफ से प्राथमिक जूनियर हाई स्कूल और माध्यमिक स्कूल की गुणवत्तापरक शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। वाराणसी के करसड़ा में 66।54 करोड़ रुपए से 12।25 एकड़ में बने अटल आवासीय विद्यालय में शुरू हुई है। स्कूल में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों में 40 छात्र और 40 छात्राएं हैं। इन विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और रहने-खाने की सुविधा नि:शुल्क होगी। सरकार की तरफ से बच्चों को खेलकूद एवं मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, विधायक रोहनिया सुनील पटेल, जिलाधिकारी एस। राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल सहित श्रम विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 सीएम योगी अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा में बच्चों पर प्यार लुटाते हुए: फोटो बच्चा गुप्ता

गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Yogi)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गंजारी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम स्थल पर पहुंचकर, यहां पर प्रधानमंत्री की होने वाली जनसभा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल तक आने जाने के रास्ते को दुरुस्त कराए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाने व उन्हें वापस गंतव्य तक पहुंचाने जाने की व्यवस्था की भी उन्होंने जानकारी ली। भीषण गर्मी के दृष्टिगत जनसभा स्थल पर हवा, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाने के साथ ही साथ सुरक्षा के भी मुकम्मल इंतजाम करने को कहा। इस दौरान कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने मुख्यमंत्री को अब तक की तैयारी एवं अन्य होने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

यूपी में निवेशकों को सुरक्षा और हर सुविधा की गारंटी : सीएम योगी

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, कमिश्नर कौशल राज शर्मा भी मौजूद रहे।

Tags: cm yogiup newsvaranasi news
Previous Post

नदी की कई बीघा जमीन पर भूमाफिया ने किया कब्जा, प्रशासन ने टेके घुटने

Next Post

आजम खान के समधी की फैक्ट्री पर छापा, पौने तीन करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Azam Khan

आजम खान के समधी की फैक्ट्री पर छापा, पौने तीन करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी

यह भी पढ़ें

Electricity

बिजली विभाग में इन पदों पर निकली नौकरी, 10वीं पास को मिलेगी सैलरी 39000 रुपये

24/02/2023
A huge fire broke out in a 24-storey building

आग लगने से छह मकान जलकर खाक, दो व्यक्ति और मवेशी झुलसे

14/03/2024

भारतीय धाविका दुती चंद बेच रही है, ट्रेनिंग के लिए अपनी बीएमडब्ल्यू 3 सीरिज कार

15/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version