Main Sliderइटावाउत्तर प्रदेशक्राइम

महिला सिपाही के साथ मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म, तलाश में जुटी पुलिस

इटावा जनपद में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर तैनात महिला सिपाही की शिकायत पर मकान मालिक के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित सिपाही के मुताबिक आरोपी मकान मालिक के बेटे ने उसकी अश्लील तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल कर देने की धमकी देकर दो साल से लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना में तैनात महिला सिपाही के साथ युवक के द्वारा दुष्कर्म किये जाने की शिकायत सामने आई है। महिला सिपाही ने पुलिस को बताया है कि आरोपी मकान मालिक का बेटे कन्हैया ने उसके साथ दो वर्ष पूर्व पन्द्रह अक्टूबर 2019 को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश करने के बाद दुष्कर्म किया था।

आरोपी ने महिला की अश्लील तस्वीरे और वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर ली थी, जिन्हें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवक उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा और पैसों की मांग करता रहा।

पीड़ित की शिकायत पर युवक के खिलाफ थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर धारा 376, 506, 328,व 3(2) एससी/एसटी एक्ट और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button