• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़, सरगना सहित तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
01/02/2023
in क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Terrorists

Terrorists

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजौरी। भीड़भाड़ वाली जगहों पर विस्फोट करने और सुरक्षा वाहनों को निशाना बनाने वाले आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करके राजौरी से सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक, राजौरी हसीब मुगल ने कहा कि जिले में आईईडी की बरामदगी के बाद जांच शुरू की गई। इस दौरान जैश के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है।

हसीब मुगल ने राजौरी में संवाददाताओं के सामने कहा कि भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विस्फोट करने और सुरक्षा वाहनों और शिविरों को निशाना बनाने के लिए सीमा पार से आईईडी की तस्करी की गई थी। सरगना सहित तीनों की गिरफ्तारी ने आतंकी संचालकों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है।

उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), राजौरी के पास खियोरा इलाके से एक टिफिन बॉक्स के अंदर रखा एक आईईडी जब्त किया गया था और इससे 10 दिन पहले जिले के बुधल इलाके में एक और आईईडी मिला था।

आईईडी का पता लगाने के बाद जनवरी की शुरुआत में राजौरी के डांगरी गांव में एक आतंकी हमला हुआ जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए।उन्होंने कहा कि 8 और 18 जनवरी को आईईडी की बरामदगी के बाद यह स्पष्ट था कि आतंकी आम लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए एक और बड़े हमले की फिराक में हैं। जांच में तेजी लाई गई और पहले आरोपी खेओरा के माजिद डार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि डार की पूछताछ से मंजाकोट के ज़ोहैब खान और बालाकोट के धाराती गांव के मोहम्मद जब्बार को गिरफ्तार किया गया, जो मॉड्यूल का सरगना निकला। अधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा किए गए खुलासों के आधार पर दो और आईईडी बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि वे 10 फरवरी तक रिमांड पर हैं और उनके खुलासे पर और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की उम्मीद है।

शिवसेना भवन के पास जलती कार से मची अफरातफरी, कोई हताहत नहीं

उन्होंने बताया कि जब्बार जिसका घर सीमा बाड़ से परे पड़ता है। सीधे लश्कर से जुड़ा हुआ है। वह शारीरिक रूप से विकलांग है और सीमा पार बैठे आतंकी आकाओं से निर्देश और मार्गदर्शन ले रहा था। उन्होंने कहा कि जब्बार का भाई मोहम्मद इबरार भी आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है और पिछले एक साल से जेल में है।

हसीब मुगल ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ से पता चला है कि 1,000 से अधिक बॉल बेयरिंग वाले इन अत्यधिक परिष्कृत रेडी-टू-यूज आईईडी को सीमा पार से तस्करी करके कमजोर स्थानों पर विस्फोट किया जाना था और सरकार के लिए कानून व्यवस्था की समस्या पैदा की की जानी थी। उन्होंने कहा कि आरोपित शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं और कोई अवसर खोना नहीं चाहते हैं। अधिकारी ने कहा कि हम खतरे के प्रति सतर्क हैं और खतरों को बेअसर करने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मॉड्यूल के भंडाफोड़ से कई निर्दाेष लोगों की जान बचाई गई।

Tags: Jammu NewsLashkar e TaibaNational news
Previous Post

शिवसेना भवन के पास जलती कार से मची अफरातफरी, कोई हताहत नहीं

Next Post

भाजपा सरकार में 2024 के पहले आखिरी बजट भी मृग मरीचिका के समान: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
उत्तराखंड

बच्चों को देखकर रुका मुख्यमंत्री का काफिला, चॉकलेट बांटकर की बातचीत

25/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर

25/09/2026
छत्तीसगढ़

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

25/09/2026
Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार में 2024 के पहले आखिरी बजट भी मृग मरीचिका के समान: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

महिला सशक्तीकरण के लिए बहुमुखी प्रयासों की जरूरत : आनंदीबेन

21/10/2020
SP leader Pandit Singh died

सपा के दिग्गज नेता पंडित सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

07/05/2021
CSK

किंग्स XI पंजाब के खिलाफ CSK ने 10 विकेट से जीता मैच

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version