• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गांव, गरीब, किसान का उतना विकास नहीं हुआ, जितना चुने हुए जनप्रतिनिधियों का हुआ : मतदाता

Desk by Desk
01/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, देवरिया, राजनीति
0
by elections 2020
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में देवरिया विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिन रविवार को सभी दलों के प्रत्याशियों ने मुकाबले को अपने पक्ष में करने के लिये पूरी ताकत झोंक दी है।

भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के बाद यहां हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर तिवारी को,बसपा ने लेखपाली की नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करने को आतुर अभय नाथ त्रिपाठी को और कांग्रेस ने मुकुंद भास्कर मणि को मैदान में उतारा है।

आज से बदल गया LPG बुकिंग का नंबर, जानिए अब किस नंबर पर करना है संपर्क

देवरिया के विकास को लक्ष्य मानकर चुनाव लड़ रहे सारे रणबांकुरों का यही कहना है कि अगर जनता ने आशीर्वाद दिया तो वे यहां विकास की गंगा को बहाने का कार्य करेंगे। यह बात दीगर है कि चुनाव जीतने के बाद समय बतायेगा कि ये किस प्रकार के विकास की गंगा बहायेंगे।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मतदाताओं को रिझाने के लिये सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर तिवारी आज करीब हजारों लोगों के हुजुम के साथ यहां पदयात्रा की है। कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भाकर मणि भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शहर में भ्रमण किये हैं। बसपा उम्मीदवार अभय नाथ त्रिपाठी भी दर्जनों चार पहिया वाहनों का हजुम लेकर मतदाताओं को किसी अन्य उम्मीदवारों से अपने को कम न आंकते हुये शहर में भ्रमण किये हैं। उम्मीदवारों द्वारा शहर में अपने अपने लाव लश्कर लेकर निकलने से जाम की स्थिति बन गई थी।

इन सब के बीच भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार को एक रणनीति के तहत अपने चुनाव प्रचार को गति दे रही है।भाजपा संगठन का मानना है कि उनके कार्यकर्ता उनके मूल हैं। भाजपा का मानना है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता के नारे पर उनके कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं और ये कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताकर मतदाताओं का आशीर्वाद अपने प्रत्याशी सत्य प्रकाश मणि के लिये मांग रहे हैं।

देवरिया शहर के एक मतदाता नाम न बताने की शर्त पर बताया कि वह जबसे होश संभाला है,तब से सारे राजनीतिक दल अपने भाषण में गांव,गरीब और किसान को केन्द्र में रखकर उनके विकास की बात करने की बात कहते आये हैं। उनका कहना था कि गांव,गरीब और किसान का उतना तो विकास नहीं हो सका जितना विकास चुने गये जनप्रतिनिधियों का हुआ है।

Tags: 2021 elections in indiaby election 2020 deoria by election 2020 candidatesby-electionsDeoriadeoria assembly constituencydeoria blo listdeoria by election 2020deoria by election 2020 bjp candidatedeoria election 2020 datedeoria election candidatesdeoria vidhan sabha listup by election 2020 bjp candidate listup by election 2020 candidatesup by election 2020 congress candidate listup by election 2020 datesup by election 2020 opinion pollup election 2022upcoming elections in india 2022voter list deoria district
Previous Post

पूर्णागिरि तहसील में विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सिंगल विंडो सिस्टम का किया उद्घाटन

Next Post

सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी व उनके चार भाई हिस्ट्रीशीटर घोषित

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
सपा के पूर्व विधायक हिस्ट्रीशीटर घोषित Former SP MLA declared a history sheeter

सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी व उनके चार भाई हिस्ट्रीशीटर घोषित

यह भी पढ़ें

CM Dhami

खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन: मुख्यमंत्री धामी

20/12/2025
पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि Pandit Deendayal's death anniversary

पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि : पीएम मोदी, बोले – हमारी राजनीति में राष्ट्रनीति सर्वोपरि

11/02/2021
Akhilesh Yadav

पहले विरोध, अब मंजूरी! PDA सरकार खरीदेगी करोड़ों के दीए, अखिलेश का यू-टर्न चर्चा में

19/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version