• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनंत सिंह से दोस्ती कार्तिकेय सिंह को पड़ी भारी, कानून मंत्री से हटाकर गन्ना विभाग पकड़ाया

Writer D by Writer D
31/08/2022
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Kartikeya Singh

Kartikeya Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कार्तिकेय सिंह (Kartikeya Singh) से कानून मंत्रालय वापस ले लिया है। कार्तिकेय सिंह को अनंत सिंह का करीबी माना जाता है। आरजेडी विधायक कार्तिकेय सिंह (Kartikeya Singh) के खिलाफ अपहरण के पुराने मामले में कोर्ट ने वारंट जारी किया था। इसके बाद से वे विवादों में थे। इसे लेकर बीजेपी लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साध रही थी।

शमीम अहमद बने कानून मंत्री

विवाद बढ़ने के बाद नीतीश कुमार ने कार्तिकेय सिंह (Kartikeya Singh) से कानून मंत्रालय वापस ले लिया है। हालांकि, कार्तिकेय सिंह अभी भी मंत्री बने रहेंगे। उनके पास अब गन्ना उद्योग मंत्रालय होगा। जबकि शमीम अहमद को गन्ना उद्योग की जगह अब विधि विभाग दे दिया गया है। हालांकि, विभाग बदलने को लेकर बीजेपी ने नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश उन्हें अपने मंत्रिमंडल से हटाने का साहस नहीं जुटा सके। यह पूरी कार्रवाई सिर्फ मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए की गई है।

कोर्ट ने जारी किया था वारंट

राजद विधायक कार्तिकेय सिंह (Kartikeya Singh) के खिलाफ 16 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर करने का वारंट जारी किया गया था। कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज है, इसी को लेकर उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने कोर्ट में सरेंडर तो नहीं किया और वे 16 अगस्त को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने पहुंच गए।

बीजेपी से निष्कासित सीमा पात्रा गिरफ्तार, दिव्यांग मेड को 8 सालों तक टॉर्चर करने का आरोप

उधर, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कार्तिकेय सिंह को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला था। मोदी ने कहा था कि जिन कानून मंत्री को कोर्ट में सरेंडर करना था, उन्हें राजभवन कैसे पहुंचा दिया गया। कार्तिकेय सिंह, बाहुबली अनंत सिंह के दाहिने हाथ हैं। सुशील मोदी ने कहा था कि नीतीश कुमार को ये सब रोकना चाहिए। कार्तिकेय के खिलाफ जो वारंट है, वह फर्जी कागज नहीं है। नीतीश कुमार लालू यादव की दया पर सीएम बने हैं। ये जो नए मंत्री बने हैं, इनमें कई लोग बाहुबली हैं। मोदी ने आरोप लगाया था कि कुछ दिनों में ये लोग बाहुबली मंत्री और नेताओं को क्लीनचिट दे देंगे। नीतीश कुमार को इन मंत्रियों को बर्खास्त करना चाहिए।

कोर्ट से मिली राहत

कार्तिकेय सिंह पर 2014 में यह मामला दर्ज किया गया था।  कार्तिकेय सिंह को बिहटा थाना क्षेत्र के बिल्डर राजू सिंह के अपहरण में आरोपी बनाया गया था। इस मामले में अनंत सिंह भी आरोपी हैं। कोर्ट ने इस मामले में कार्तिकेय सिंह के खिलाफ सरेंडर वारंट जारी किया था। लेकिन मंत्रिपद की शपथ लेने के बाद कार्तिकेय सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने 12 अगस्त को सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी से 1 सितंबर 2022 तक रोक लगा दी थी।

Tags: bihar newsbihar politicsKartikeya SinghNational newsNitish Kumar
Previous Post

बेटी को हुआ फूफा से प्यार, मां ने किया विरोध तो उठाया ये खौफनाक कदम

Next Post

अखिलेश यादव ने बदला अंदाज, नए तेवर के साथ मिशन-2024 के लिए संभाला मोर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने बदला अंदाज, नए तेवर के साथ मिशन-2024 के लिए संभाला मोर्चा

यह भी पढ़ें

Supreme Court

Mumbai Train Blast: बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, कहा- दोषियों को आत्मसमर्पण करने की आवश्यकता नहीं

24/07/2025
Liger

हकलाते हुए विजय देवरकोंडा का दिखा स्वैग, ‘लाइगर’ से करेंगे जोरदार अटैक

21/07/2022
Firing

बच्चों से भरी स्कूली वैन पर सरेआम फायरिंग, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

25/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version