• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘शांति से राजनीति करें, नहीं तो रेस्ट इन पीस कर देंगे…’, पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग की धमकी

Writer D by Writer D
28/10/2024
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Pappu Yadav

Pappu Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) को जान से मारने की धमकियां मिली हैं। कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग की तरफ से यह धमकी दी गई है। ये धमकियां 3 लोगों की ओर से दी गई हैं, जिनमें से एक ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताया है। दूसरा धमकी भरा कॉल दुबई से आया है। वहीं, तीसरा मयंक सिंह नाम के शख्स ने फेसबुक पेज के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी है। मयंक झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग का सदस्य है। इसकी शिकायत पप्पू यादव ने डीजीपी से की है। साथ ही पूर्णिया रेंज के डीआईजी को भी इसकी जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव (Pappu Yadav) को अज्जू लॉरेंस नाम के शख्स ने वाट्सऐप पर पहले लॉरेंस बिश्नोई का एक फोटो भेजा, फिर 9 कॉल किए। पप्पू यादव की ओर से कॉल नहीं उठाने पर वॉइस मैसेज भेजा गया और धमकी दी गई कि वे पटना, दिल्ली या पूर्णिया कहीं भी रहें, जान से हाथ धोना पड़ेगा। वॉइस मैसेज में धमकी देने वाला यह कहते हुए सुना जा रहा है कि आपकी मैं बहुत इज्जत करता था, मगर अपने भाई का फोन नहीं उठाकर बहुत बड़ी गलती की।

आर्मी एंबुलेंस पर आतंकियों ने किया हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

धमकी भरे वॉइस मैसेज में सुनाई दे रहा है कि एक शख्स बोल रहा है कि ‘सुनो भाई ध्यान से… भाई ने जो फोन करवाया था, वह जेल का जैमर बंद करवाकर कराया था। 10 मिनट जेल का जैमर बंद रहा। लेकिन आपने फोन नहीं उठाया। शर्मिंदा करवा दिया। बड़ा भाई माना था। लेकिन लॉरेंस का फोन नहीं उठाया। क्या आपसे कोई मांग की थी…क्या कुछ कहा गया था…बल्कि आपकी जान बख्श दी… क्यों उल्टा बोला था… मसला जल्दी सुलझा लो…हम नेताओं जैसे नहीं हैं।

‘नहीं तो रेस्ट इन पीस कर देंगे…’

वहीं, मयंक ने सोशल मीडिया पर पप्पू यादव (Pappu Yadav) को लेकर धमकी भरा पोस्ट किया था। लिखा था कि यह जानकारी मिली है कि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की ओर से लॉरेंस भाई के बारे में उल्टा पुल्टा बयान दिया गया है, तो मैं पप्पू यादव को बताना चाहता हूं कि औकात में रहकर शांति से राजनीति करें, टीआरपी कमाने के चक्कर में नहीं रहें। नहीं तो रेस्ट इन पीस कर देंगे। हाल ही में पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई के बारे में यह कहा था कि अगर सरकार उन्हें अनुमति दे तो लॉरेंस बिश्नोई को 2 घंटे में खत्म कर देंगे।

Tags: Lawrence Bishnoi GangNational newspappu yadavpatna news
Previous Post

आर्मी एंबुलेंस पर आतंकियों ने किया हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

Next Post

सीए फाउंडेशन और इंटर का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Brajesh Pathak
Main Slider

राहुल गांधी पर बरसे बृजेश पाठक, बोले- छात्रों की चिंता नहीं

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
Jharkhand Bandh
झारखंड

भाजपा के झारखंड बंद का पलामू में भी असर, कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

11/08/2026
Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

11/08/2026
Next Post
CA Foundation Result

सीए फाउंडेशन और इंटर का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

यह भी पढ़ें

corona vaccination

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद शख्स की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

30/03/2021
SWARA BHASKAR WEBSERIES

मानव तस्करी पर आधारित वेबसीरीज, कमजोर दिल वाले दूर रहे

21/08/2020
road accident

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौत, दो घायल

02/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version