• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वकील साहब बने चरस तस्कर, क्लाइंट के लिए जेल में ड्रग्स सप्लाई करते अरेस्ट

Writer D by Writer D
06/10/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Hashish

Hashish

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। जिले में एक अधिवक्ता (Lawyer) को जेल में चरस की सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज खुलासे के बाद अधिवक्ता और चरस (Hashish) बेचने वाले दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित जिला कारागार की है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने जेल की निगरानी और तलाशी प्रक्रिया को और सख्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3 बजे अधिवक्ता शरद कुमार (Lawyer Sharad Kumar) अपने एक परिचित बंदी राधेश्याम से मुलाकात करने मुरादाबाद जिला कारागार पहुंचे थे। मुलाकात की प्रक्रिया के दौरान जेल कर्मियों ने जब शरद कुमार की तलाशी ली, तो उनकी जेब से सफेद रंग की पॉलीथिन में बंद एक काले रंग का बत्तीनुमा पदार्थ बरामद हुआ। जेल अधिकारियों ने शक की बुनियाद पर उस पदार्थ की जांच कराई, जिसमें पुष्टि हुई कि वह चरस (Hashish) है।

चरस (Hashish) बरामद

बरामद चरस का वजन लगभग 100 ग्राम बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि अधिवक्ता शरद कुमार यह नशीला पदार्थ जेल में बंद अपने परिचित राधेश्याम को देने जा रहे थे। राधेश्याम इस समय हनी ट्रैप के एक मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस द्वारा जेल भेजा गया है और नशे की लत का आदी बताया जा रहा है। पूछताछ में शरद कुमार ने कबूला कि उन्होंने यह चरस (Hashish) विशाल नामक व्यक्ति से खरीदी थी और चोरी-छिपे राधेश्याम तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जेलर ने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिवक्ता शरद कुमार और चरस बेचने वाले विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तलाशी के दौरान मिले काले पदार्थ की जांच में यह नारकोटिक्स साबित हुआ है।

चरस डीलर (Hashish Dealer) की तलाश में जुटी पुलिस

जेलर की तहरीर पर शरद कुमार के खिलाफ एनडीपीएस की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अधिवक्ता शरद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और पुलिस उस चरस बेचने वाले विशाल की भी तलाश में जुटी हुई है, जिससे अधिवक्ता ने नशे का सामान खरीदा था। इस घटना से जिला कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया है और अधिकारियों ने जेल की निगरानी और तलाशी प्रक्रिया को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं।

Tags: crime newsMuradabad news
Previous Post

मासूम के नाक के अंदर निकल आया दांत, फिर हुया ये की…

Next Post

बंगाल में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गए थे

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Next Post
BJP MP Khagen Murmu attacked in Bengal

बंगाल में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गए थे

यह भी पढ़ें

cm pushkar dhami

प्रदेश में उद्योगों को दिया जायेगा बढ़ावा, बनायी जायेगी अनुकुल नीतिः सीएम धामी

02/08/2021
Motorola launches new 3rd generation smartwatch in India, know specialty

Motorola ने भारत में लॉन्च की 3rd जेनरेशन की नई स्मार्टवॉच, जानिए खासियत

21/05/2021
वरिष्ठ नेता चंद्रनाथ सिंह

सपा के वरिष्ठ नेता चंद्रनाथ सिंह का उपचार के दौरान निधन, पार्टी में शोक की लहर

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version