• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं छाती पे पैर रखकर नाचता हूं, रोके जाने पर भड़के लक्ष्मीकांत वाजपेयी

Writer D by Writer D
12/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
Laxmikant Vajpayee

Laxmikant Vajpayee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। बीजेपी से राज्यसभा सांसद और झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी (Laxmikant Vajpayee ) रविवार को स्कूटी चलाकर मेरठ के सर्किट हाउस में जम्मू कश्मीर के लेफ़्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से मिलने पहुंचे थे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उनको नहीं पहचाना। उन्होंने लक्ष्मीकांत वाजपेयी को अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया।

वायरल वीडियो में लक्ष्मीकांत वाजपेयी (Laxmikant Vajpayee ) कह रहे हैं कि ‘देखो मैं कबड्डी खेलने का आदी हूं। मैं ट्रांसफर नहीं कराता किसी का, छाती पे पैर रखकर नाचता हूं’। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि ‘ये खाकी वर्दी वाले लोग हैं जो ना तो कानून जानते और ना ही सिस्टम, लेकिन हम भी अपना अधिकार जानते हैं।’

लक्ष्मीकांत वाजपेयी (Laxmikant Vajpayee ) ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनायी। उन्होंने कहा, ‘इनको वो पसंद आता है जो कार से आता है, जो खुद कमाता है और इनको कमवाता है, हम न पैसा लेते हैं, न देते हैं।’ इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा, ‘फ़क़ीर जिस दिन उलट देता है जान बचानी मुश्किल हो जाती है… ये मेरठ है… रावण की ससुराल…’

स्कूटर पर बैठ गए धरना देने

कांस्टेबल के व्यवहार से नाराज लक्ष्मी कांत वाजपेयी (Laxmikant Vajpayee ) सर्किट हाउस में एनेक्सी के बाहर अपनी स्कूटी पर ही धरने देने बैठ गए। कहा कि अब यहीं पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को भी रूक कर उनसे मिलना होगा। उनके आने तक वह यहीं इंतजार करेंगे। यदि वो मुझसे मिले बिना यहां से चले गए तो फिर मैं देखता हूं।

स्कूटर से ही घूमते हैं वाजपेयी (Laxmikant Vajpayee )

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आम तौर पर मेरठ की सड़कों पर स्कूटी और स्कूटर से घूमने नजर आ जाते हैं। चाहे अधिकारियों के साथ मीटिंग हो या फिर किसी नेता की अगवानी, वह अपने पुराने स्कूटर पर ही सवार होकर निकलते हैं। कई बार उन्हें बुग्गी पर भी आते जाते देखा गया है।

मदरसा बंद कराने के लिए छात्र ने रची साजिश, 13 साल के बच्चे ने की दोस्त की हत्या

चार बार विधायक रहे हैं वाजपेयी (Laxmikant Vajpayee )

लक्ष्मीकान्त वाजपेयी यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को यूपी में बड़ी सफलता मिली थी, उस समय लक्ष्मीकान्त वाजपेयी पार्टी के अध्यक्ष थे। पार्टी को यूपी में 73 सीटें मिली थीं।   2017 के विधानसभा चुनावों में भी उनकी अहम भूमिका थी। हालांकि वह खुद शहर विधानसभा सीट हिंदू मुस्लिम समीकरण की वजह से हार गए। इसके बाद वह पार्टी में साइडलाइन हो गए, लेकिन एक बार फिर से 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें जॉइनिंग कमेटी में जिम्मेदारी मिली।

Tags: Lakshmikant VajpayeeManoj Sinhamerrut newsup news
Previous Post

मदरसा बंद कराने के लिए छात्र ने रची साजिश, 13 साल के बच्चे ने की दोस्त की हत्या

Next Post

एक्टिव हुआ DU एडमिशन CSAS पोर्टल लिंक, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

UP-Japan cooperation in women and child welfare
Main Slider

महिला-बाल कल्याण में यूपी-जापान सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

21/08/2026
UP Rise gives new wings to youth
उत्तर प्रदेश

यूपी राइज से युवाओं को नई उड़ान, इनोवेशन के दम पर रोजगार सृजन का संकल्प

21/08/2026
Agreement on green hydrogen cooperation between UP and Yamanashi
Main Slider

उत्तर प्रदेश और जापान के यामानाशी प्रांत के बीच ग्रीन हाइड्रोजन सहयोग पर महत्वपूर्ण समझौता

21/08/2026
UPSSSC
Main Slider

कनिष्ठ सहायक भर्ती में 50 अभ्यर्थियों का चयन, UPSSSC ने जारी किया परिणाम

21/08/2026
Arrival of the Japanese delegation in Kashi
उत्तर प्रदेश

काशी में जापानी प्रतिनिधिमंडल का आगमन, निवेश और औद्योगिक सहयोग को मिलेगी नई दिशा

21/08/2026
Next Post
DU UG

एक्टिव हुआ DU एडमिशन CSAS पोर्टल लिंक, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

यह भी पढ़ें

PM Modi gifted a silver train to Joe Biden

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को भेंट किए पशमीना शॉल

22/09/2024
UP Lekhpal

CSIR UGC NET रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स में करें डाउनलोड

29/10/2022
CM Yogi

किसान योजनाओं के लाभार्थी मात्र नहीं, उत्तर प्रदेश के विकास के भागीदार बनेंगे: मुख्यमंत्री

04/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version