• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

77 हजार की रिश्वत लेते वन विभाग का एलडीएम गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Bribe

Bribe

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। मेरठ में शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने वन विभाग के एलडीएम को 77 हजार रुपये की रिश्वत (Bribe)  लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है। एंटी करप्शन टीम उसे गिरफ्तार करके थाने ले आयी। एलडीएम ने एक ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी।

किठौर निवासी ठेकेदार जब्बार के अनुसार, वह वन निगम में ढुलान, कटान का ठेका लेता है। जब्बार ने आरोप लगाया कि शताब्दीनगर स्थित वन विभाग का प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक (डीएलएम) नरेंद्र कुमार पाल और अकाउंटेंट अनिल दोनों मिलकर ठेकेदारों के बिल पास करने पर कमीशन मांगते हैं।

हर बिल पर 20 प्रतिशत कमीशन तय किया है। जो कमीशन नहीं देता तो उसके बिल पास नहीं करते थे। ठेकेदार ने गढ़-मेरठ नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण पर काम किया था। साढ़े चार महीने बीतने के बाद भी उसके बिल पास नहीं हुए। इस बीच उसने कई बार डीएलएम से बात पेमेंट करने की गुहार लगाई, लेकिन भुगतान नहीं हुआ।

ठेकेदार ने बताया कि उसके लगभग तीन लाख 70 हजार रुपये के बिल बने हुए हैं। डीएलएम ने उसे पास करने के लिए 77 हजार रुपये कमीशन बताया। इसमें 20 हजार रुपये अकाउंटेंट अनिल को देना था। बाकी पैसा डीएलएम को देना था। दोनों लोग बार-बार फोन करके कमीशन की मांग कर रहे थे। डीएलएम ने अपना कमीशन एडवांस में मांगा।

ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग में की। जिस पर शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और जब्बार को पैसे लेकर भेजा। जैसे ही ठेकेदार ने डीएलएम को कमीशन के 77 हजार रुपये दिए तो टीम ने उसे दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम आरोपित डीएलएम को लेकर परतापुर थाने पहुंची और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एंटी करप्शन विभाग की टीम आरोपित से थाने में पूछताछ में जुटी है।

आरोपित शताब्दीनगर स्थित वन निगम कार्यालय में प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक पद पर दो साल से तैनात है। एंटी करप्शन टीम ने सीओ दीपक त्यागी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की।

Tags: merrut news
Previous Post

सड़क दुर्घटना में चचेरे भाइयों की मौत

Next Post

दरगाह के अंदर चादर से युवक ने लगाई फांसी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Suicide

दरगाह के अंदर चादर से युवक ने लगाई फांसी

यह भी पढ़ें

Heavy Rains

यूपी में गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश की संभावना

16/06/2023
मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन

मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

11/08/2020
Pappu Yadav

जाप प्रमुख का काफिला हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे पप्पू यादव

14/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version