• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन अंगूरों के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे

Writer D by Writer D
12/08/2023
in फैशन/शैली
0
Black Grapes

Black Grapes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सभी के पसंदीदा फ्रूट्स की बात की जाएं, तो अंगूर का नाम जरूर लिया जाता हैं। किसी के भी सामने अंगूर पड़े हो, तो वो खुद को इन्हें खाने से नहीं रोक पाता हैं। बाजार में आमतौर पर हरे अंगूर देखने को मिलते हैं, लेकिन वहीँ काले अंगूर (Black Grapes)  भी आते हैं। काले अंगूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। काले अंगूर (Black Grapes) में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमने जैसी समस्याओं से बचाता है। आज इस कड़ी में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि किस तरह काले अंगूर के सेवन से सेहत को फायदे मिलेंगे। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में…

इम्यूनिटी मजबूत बनती है

काले अंगूर (Black Grapes) का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, काले अंगूर में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से बचाव होता है।

वजन घटाने में सहायक

काले अंगूर (Black Grapes) का नियमित रूप से सेवन करने में मदद मिलती है। वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोगों को काले अंगूर जरूर खाना चाहिए। काला अंगूर खून में कोलेस्ट्रॉल निर्माण को रोककर वजन बढ़ने जैसी अन्य समस्याओं से भी बचाता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज रोगियों के लिए काले अंगूर (Black Grapes)  का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। काले अंगूर में एंटी-डायबिटिक तत्व भी होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, काले अंगूर में रेसवेरेट्रॉल नामक केमिकल होता है, जो एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर में इंसुलिन लेवल को बढ़ने से रोकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो डॉक्टर की सलाह से काले अंगूर का सेवन कर सकते हैं।

कैंसर से बचाव में मददगार

अंगूर का रस एंटी-म्यूटाजेनिक और एंटीऑक्सिडेंट गुणों का भंडार है। यह ब्रेस्ट कैंसर सहित सभी प्रकार के कैंसर से निपटने में बहुत प्रभावी हैं। यौगिक रेसवेराट्रोल एंटी-ऑक्सीडेंट और कुछ तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है जो कैंसर कोशिकाओं के ऊर्जा स्रोत को नष्ट करने में सक्षम हैं।

दिल को स्वस्थ रखे

काले अंगूर (Black Grapes) का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। काले अंगूर में पोटैशियम और साइटोकेमिकल्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वहीं, इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। नियमित रूप से काले अंगूर का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए

काले अंगूर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। दरअसल, काले अंगूर में मौजूद रेसवेरेट्रॉल नामक केमिकल हड्डियों के लिए भी लाभकारी होता है। यह बोन डेंसिटी को बढ़ाने में सहायक होता है। वहीं, काले अंगूर में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अच्छा माना जाता है। काले अंगूर का सेवन करने से हड्डियों में दर्द की समस्या दूर हो सकती है।

इन्फेक्शन से बचाने में मददगार

काले अंगूर में रेसवेरॉटल बैक्टीरिया और फंगस को मारने वाले पदार्थ पाए जाते जो इनसे बचने के लिए हमारी मदद करता है। इसमें पोलिया और हर्प्स जैसी बीमारियों से लड़ने में काफी सहायता मिलती है। काले अंगूरों में वायरस से लड़ने की क्षमता अधिक पाई जाती है। इसमें फेफड़ों में नमी बढ़ा कर अस्थमा भी ठीक करने की शक्ति होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद
आंखों के लिए भी काले अंगूर को काफी फायदेमंद माना जाता है। काले अंगूर में मौजूद तत्व आंखों की रोशनी की रोशनी बढ़ाने में मददगार होते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, काले अंगूर में मौजूद रेसवेरेट्रॉल तत्व में एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-एपोप्टोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से उम्र संबंधी नेत्र विकार, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाव हो सकता है।

बालों के लिए फायदेमंद
अगर आपको भी बालों से जुड़ी कोई भी समस्या है तो काले अंगूर का सेवन करें। इसमें विटामिन ई होता है जोकि बालों की सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों से जुड़ी परेशानियां जैसे-रूसी, बालों का गिरना या सफेद होना ठीक करता है। इसके सेवन से स्कैल्प को मजबूती मिलती है और बाल घने, मुलायम और मजबूत होते हैं।

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में फायदेमंद

काले अंगूर के जूस का सेवन व्यक्ति के दिमाग की सक्रियता को बढ़ा सकता है। एक वैज्ञानिक शोध में साफतौर से यह बताया गया है कि इसमें पाए जाने वाला रेसवेरेट्रॉल मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। साथ ही रेसवेरेट्रॉल का सेवन मूड को सुधार सकता है और बढ़ती उम्र में भूलने की समस्या को भी कम कर सकता है इस आधार पर काले अंगूर का सेवन मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Tags: amazing benefits of black grapesblack grape rich in antioxidantsgrapes benefits for healthhealth benefits of black grapeshealth news in hindihealthy food grapesnutrition in black grapesreason you should eat black grapesunique benefits of black grapes
Previous Post

अनवांटेड बालों को हटाने के लिए लगाएं ये लेप

Next Post

इस तरह की स्किन पर भूलकर भी न लगाएं ये चीजें

Writer D

Writer D

Related Posts

Jewelery
फैशन/शैली

फेस के अनुसार चुने अपने लिए ज्वेलरी, बढ़ जाएगी खूबसूरती

02/07/2026
Sunscreen
Main Slider

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

02/07/2026
Sunburn
फैशन/शैली

टैनिंग से मिलेगा छुटकारा, आजमाएं ये तरीके

02/07/2026
Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

02/07/2026
money
धर्म

इस दिशा में पैसे रखने की न करें भूल, उठाना पड़ेगा नुकसान

02/07/2026
Next Post
oily skin

इस तरह की स्किन पर भूलकर भी न लगाएं ये चीजें

यह भी पढ़ें

cm dhami

एम्मार इंडिया जोशीमठ में प्री फेब्रिकेटेड हट्स बनाने में करेगा सहयोग

24/01/2023

ब्राज़ील में कोरोना से 23 लाख से अधिक लोग संक्रमित, मृतकों का आंकड़ा 85 हजार के पार

25/07/2020

मात्र इतने रुपए में करें राम जन्मभूमि से पुरी-गंगासागर तक की यात्रा

06/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version