• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी, क्या है पौराणिक कथा

Desk by Desk
25/07/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
नाग पंचमी

नाग पंचमी

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। नाग पंचमी के दिन नागों की आराधना की जाती है। इस दिन व्रत भी रखते हैं। कहा जाता है कि इस व्रत करने और व्रत कथा पढ़ने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। नाग पंचमी को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है इसका वर्णन कई तरह से किया गया है। ऐसे में हम अपने पाठकों को दो कथाएं बता रहे हैं जिसके अनुसार यह बताया गया है कि नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है। तो चलिए पढ़ते हैं नाग पंचमी की पौराणिक कथा।

भविष्यपुराण के अनुसार, जब सागर मंथन हुआ था तब नागों ने अपनी माता की आज्ञा नहीं मानी थी। इसके चलते नागों को श्राप मिला था। नागों को कहा गया था कि वो राजा जनमेजय के यज्ञ में जलकर भस्म हो जाएंगे। इससे नाग बहुत ज्यादा घबरा गए थे। इस श्राप से बचने के लिए सभी नाग ब्राह्माजी की शरण में पहुंचें। उन्होंने ब्रह्माजी से सारी बात कही और मदद मांगी। उन्होंने कहा कि जब नागवंश में महात्मा जरत्कारू के पुत्र आस्तिक होंगे तब वह सभी नागों की रक्षा करेंगे। यह उपाय ब्रह्माजी ने पंचमी तिथि को बताया था।

जब महात्मा जरत्कारू के पुत्र आस्तिक मुनि ने नागों को यज्ञ में जलने से बचाया था तब सावन की पंचमी तिथि थी। आस्तिक मुनि ने नागों के ऊपर दूध डालकर उन्हें बचाया था। इसके बाद आस्तिक मुनि ने कहा था कि जो कोई भी पंचमी तिथि पर नागों की पूजा करेगा उसे नागदंश का भय नहीं रहेगा। तब से ही सावन की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी मनाई जाती है। इसके अलावा एक और कथा प्रचलित है जिसका वर्णन निम्नलिखित है।

एक बार एक किसान था जिसके दो बेटे और एक बेटी थी। वो सभी एक गांव में रहते थए और बहुत ही मेहनत करते थे। किसान अपने परिवार का पेट पालने के लिए हल चलाता था। एक दिन हल जोतते हुए गलती से उसने नागिन के अंडों को कुचल दिया। इससे नागिन के अंडे नष्ट हो गए। इस समय नागिन खेत में नहीं थी। लेकिन जब वो वापस आई तो उसने देखा कि उसे अंडे नष्ट हो चुके हैं। उसने बदला लेने की ठान ली। क्रोधित नागिन ने बदले की आग में किसान के दोनों बेटों को डस लिया और उनकी मौत हो गई। दोनों बेटों को डसने के पाद नागिन किसान की बेटी को भी डसना चाहती थी। लेकिन वो घर पर मौजूद नहीं थी। इसलिए वो इसे डस नहीं पाई।

नागिन किसान की बेटी को भी डसना चाहती थी। लेकिन वो घर पर नहीं थी। किसान की बेटी को डसने के इरादे से नागिन अगले दिन फिर उसके घर पहुंची। वहां, किसान की बेटी ने एक कोटरी दूध नागिन के सामने रख दिया। यह सब देखकर वो बहुत हैरान हुई। उस लड़की ने नागिन से माफी मांगी। किसान की बेटी के क्षमाभाव को देखकर नागिन बेहद खुश हुई और उसके दोनों भाइयों को जीवित कर दिया। यह घटना श्रावण शुक्ल की पंचमी तिथि को हुई थी। इसी कारण इस दिन नागपंचमी मनाई जाती है।

Tags: Lifestyle and RelationshipNag Devta AartiNag Devta MantraNag panchami 2020Nag Panchami kathaNag Panchami MuhuratSpiritualityनाग पंचमी
Previous Post

प्रदेश में कानून का राज नहीं रह गया, लगाया जाय राष्ट्रपति शासन : अखिलेश

Next Post

जानें नाग-पंचमी का शुभ मुहूर्त, इन बातों का रखें खास ख्याल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Main Slider

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Next Post

जानें नाग-पंचमी का शुभ मुहूर्त, इन बातों का रखें खास ख्याल

यह भी पढ़ें

CM Dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा विकसित भारत का संकल्प, उत्तराखंड बना विकास का मॉडल: मुख्यमंत्री धामी

09/06/2026
Psoriasis

सोरायसिस बीमारी में इन चीजों का सेवन होता है खतरनाक

23/09/2025
half burried dead body

पुलिस ने जलती चिता से निकली युवक की लाश, हत्या की आशंका

10/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version