• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

24 साल बाद 14 दोषियों को तिहरे हत्याकांड में मिली उम्रकैद

Writer D by Writer D
22/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, श्रावस्ती
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रावस्ती। 24 साल पहले हुए तिहरे हत्याकांड के 14 आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आजीवन कारावास (Life imprisonment ) की सजा सुनायी है। कोर्ट ने उम्र कैद के साथ ही हर दोषी पर 56,800 रुपया का अर्थदंड में लगाया है।

24 साल पहले दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान तीन लोगों की बेरहमी के साथ हत्या की गयी थी। इस दौरान हत्यारों ने तीनों ही मृतक की आंखें फोड़ने के साथ ही उनकी जुबान तक काट दी थी। ट्रायल के दौरान दो आरोपियों की मौत पहले ही हो चुकी है।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि यह घटना अत्यंत क्रूरता की श्रेणी में आती है। मृतकों की आंख फोड़ने के साथ उनकी जुबान तक काट दी गई थी। बताया कि 1998 में रमजान शरीफ के माह में 9 जनवरी को नमाज के बाद ग्राम तुरहनी रज्जब थाना सोनवा सत्तार के खेत में जमील की बकरी रस्सी तोड़ कर घुस गई थी। जमील का लड़का कल्लू जब अपनी बकरी पकड़ने खेत में गया तो सत्तार ने उसे गालियां देते हुए पीट दिया और बकरी लेकर अपने घर जाने लगा। मौके पर पहुंचे कल्लू के चचेरे भाई अब्दुल रहमान सत्तार के साथ जमील की कहासुनी व मारपीट होने लगी।

इस दौरान एक तरफ से शब्बीर तो दूसरे तरफ से सत्तार की भी मारपीट के दौरान मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि मुजीब उरहमान की मृत्यु बहराइच जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। दोनों पक्षों से मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इस मामले में सोनवा पुलिस ने सोलह लोगों को नामजद करके चार्जशीट भेजी थी। मुकदमे के सुनवाई के दौरान अभियुक्त रियासत व जब्बार की मौत हो गई।

इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) कोर्ट अजय सिंह ने पूरी की। उन्होंने अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य व सबूतों के आधार पर 14 आरोपियों का हत्या का दोषी मानते हुए सश्रम आजीवन कारावास के साथ अर्थदंड की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में मोहर्रम अली, चुन्नू, बुधई, दौलत, जमीर,  दिलबहार, मकबूल, साबिर, कादिर, कयूम, मंगरे,  नईमुल्ला, घसीटे उर्फ बाउर निवासीगण तुरहनी रज्जब थाना सोनवा व  छोटू, निवासी खडै़ला थाना गिलौला शामिल हैं। कोर्ट ने निर्देश दिया कि अर्थदंड न चुकाने की स्थिति में दोषी को 2 वर्ष की अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतना पड़ेगी।

Tags: Sravasti news
Previous Post

दबंगों की पिटाई में युवक की मौत, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Next Post

15 लाख की चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Arrested

15 लाख की चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी

स्पीकर के फैसले में कोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकता, तो अध्यक्ष सीपी जोशी का आया बड़ा बयान

22/07/2020
Upendra Tiwari

भेदभाव के बिना सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को ईमानदारी से मिले : तिवारी

11/12/2020
fire brokeout

BJP नेता के परिवार को जिंदा जलाने की साजिश, जांच में जुटी पुलिस

04/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version