• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्भवती पुत्री के हत्यारे समेत चार को उम्र कैद

Writer D by Writer D
02/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, जौनपुर
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर में प्रेम विवाह से नाराज होकर षड्यंत्र कर गर्भवती पुत्री की हत्या कराने के मामले में जिले के अपर सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद्र शुक्ल ने हत्यारे पिता पूर्व प्रधान समेत चार आरोपितों को आजीवन कारावास व प्रत्येक को 80-80 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

अर्थदंड की कुल धनराशि में से 1.20 लाख रुपये मृतका के पति वादी मुकदमा को देने का आदेश हुआ। सूत्रों के अनुसार मृतका के पति संदीप कुमार यादव निवासी गांव खानपुर थाना खुटहन ने घटना की एफआइआर थाने में दर्ज कराई थी, कि 18 अगस्त 2017 को शाम 7.20 बजे वादी की बहन ने उसे फोन किया कि जल्दी घर चले आइए। यहां पर खेत में अंकिता भाभी को मार दिए हैं। भागकर वहां पहुंचा तो अंकिता जमीन पर गिरी थी और काफी लोग वहां मौजूद थे।

बहन शशि ने बताया कि वह और भाभी शौच करके वापस आ रही थीं। तभी तीन लोग आ गए। उसका मुंह बंद कर चुप रहने को कहा। अंकिता को जमीन पर गिरा कर किसी औजार से उनका गला काट दिए। उसने पकड़ने की कोशिश की तो उसमें से एक का मोबाइल फोन मौके पर गिर गया। मारने वालों में टार्च की रोशनी में बहन शशि ने लालचंद यादव निवासी खानपुर को देखा दूसरा व्यक्ति सफेद रंग का कपड़ा पहना था और तीसरा काला रंग का कपड़ा पहना था।

शशि के शोर पर कई महिलाएं वहां पहुंच गईं। अंकिता को चारपाई पर लादकर सड़क पर ले आए। वहां से खुटहन अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकिता के अलावा उसके गर्भ में पल रहे शिशु की भी मृत्यु हो गई। अंकिता गांव के पूर्व प्रधान राम आसरे यादव की पुत्री है और वह वादी के साथ 15 मई 2017 को मंदिर में अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह करके उसके साथ रह रही थी। इससे राम आसरे नाराज था। उसे विश्वास है कि राम आसरे ने साजिश रच कर लालचंद व दो अन्य से उसकी पत्नी की हत्या कराया है।

पुलिस विवेचना में दो अन्य आरोपित प्रमोद कुमार व कन्हैया लाल का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद चारों आरोपियों पूर्व प्रधान राम आसरे यादव, लाल चन्द् , प्रमोद कुमार व कन्हैया लाल को हत्या का षड्यंत्र व गर्भपात का दोषी पाते हुए सजा सुनाई। अदालत ने चारों आरोपितों को सजा भुगतने के लिए पुलिस सुरक्षा में जेल भेज दिया।

Tags: crime newsJaunpur newsup news
Previous Post

ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

मंदिर में मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने वाला गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
arrested

मंदिर में मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने वाला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

dark lips

डेड स्किन जमने से होती हैं होंठों के कालेपन की समस्या, करें ये उपाय

23/12/2025
प्रियंका गांधी

यूपी में जनता की समस्याएं सुलझाने के बजाए धमकाया जाता है : प्रियंका

22/08/2020
Police Commissioner

दो शीर्ष पुलिस अधिकारियों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुरु की कार्रवाई, जानें पूरा मामला

08/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version