• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कलयुगी पिता को उम्रकैद

Writer D by Writer D
30/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हरदोई
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। जिले की एक अदालत ने छह साल की मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास (Life Imprisonment) और 37 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

अदालत में पीड़िता और वादनी दोनों आरोपी के खिलाफ गवाही से पलट गए लेकिन मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अदालत ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप सिद्ध होने पर उसे सजा सुनाई है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पास्को कोर्ट की न्यायधीश निरुपमा विक्रम की अदालत में हुई इस मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता अमित कुमार शुक्ल ने बताया कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने सुरेंद्र रैदास को अदालत ने उसको अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। नौ अक्टूबर 2020 को इसकी पत्नी द्वारा आरोपी के खिलाफ छह साल की अपनी मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार जब वह किसी काम से बाहर गई थी उसी दौरान उसके पति द्वारा उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। महिला ने अपने पति के ही खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था और बालिका का मेडिकल कराने के अलावा घटनास्थल की फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच की गई थी। पुलिस ने इस मामले में अपर सत्र न्यायाधीश पास्को कोर्ट की अदालत में आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।

अदालत में अभियोजन पक्ष की और से विशेष लोक अभियोजक अमित कुमार शुक्ला द्वारा इस मामले में मासूम बालिका और मुकदमे की वादनी की गवाही कराई गई लेकिन अदालत में दोनों आरोपों से पलट गई जिसके बाद अभियोजन पक्ष के विशेष अभियोजक द्वारा बालिका की मेडिकल रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश पास्को कोर्ट में जिरह की गयी। बचाव पक्ष ने भी के अधिवक्ताओं द्वारा भी वादिनी और पीड़िता के गवाही से पलट जाने के बाद जिरह की गयी। अदालत ने इस मामले में दोनों पक्षों जिरह सुनने के बाद मेडिकल रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का दोषी मानते हुए अलग-अलग आरोपों में तीन सजा और तीन अर्थदंड सुनाई है और सभी सजा एक साथ दिए जाने का निर्णय दिया है।

Tags: Hardoi news
Previous Post

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़

Next Post

पुत्री का शारीरिक शोषण करने वाला वहशी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
Next Post
Arrested

पुत्री का शारीरिक शोषण करने वाला वहशी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

cm yogi

प्रदेश में पांच और मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की होगी स्थापना

04/10/2022
BSNL Plan: 365 दिन चलेगा डेली 3GB डेटा वाला ये नया प्लान, कीमत सिर्फ 2799 रुपए

365 दिन चलेगा डेली 3GB डेटा वाला ये नया प्लान, कीमत सिर्फ 2799 रुपए

27/12/2025
Horoscope

06 जून राशिफल: आज कन्या राशिवालों को मिल सकती है खुशखबरी

06/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version