• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘नन्ही परी’ को मात्र 27 दिन में मिला इंसाफ, मासूम से रेप के दरीदें को उम्रकैद

Writer D by Writer D
02/09/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जालौन
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में पॉक्सो कोर्ट ने एक मिसाल पेश की है। सिर्फ 27 दिन में ट्रायल पूरा कर अदालत ने 5 साल की मासूम बच्ची से रेप (Rape) करने वाले दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। विशेष न्यायाधीश मोहम्मद कमर ने अपने आदेश में पीड़िता को नन्हीं परी कहकर संबोधित किया और कहा कि जुर्माने की आधी राशि उसे दी जाएगी।

15 जुलाई 2025 की रात कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में यह शर्मनाक वारदात हुई। गांव का रहने वाला अनिल (32) पड़ोसी की बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दरिंदगी की। देर रात जब बच्ची को तेज पेट दर्द हुआ तो उसने मां को रो-रोकर सब कुछ बता दिया। मासूम ने कहा—पड़ोसी अंकल मुझे मोबाइल दिखाने ले गए थे, आज उन्होंने मेरे साथ गंदा काम (Rape) किया। बेटी की यह बात सुनकर मां का कलेजा फट गया और वह तुरंत थाने पहुंची।

शिकायत के आधार पर 15-16 जुलाई की दरम्यानी रात 1:17 बजे एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। जिला शासकीय अधिवक्ता लखन लाल निरंजन ने बताया कि पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए महज एक हफ्ते में चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल कर दी। 31 जुलाई को आरोपपत्र प्रस्तुत हुआ और 4 अगस्त से ट्रायल शुरू कर दिया गया।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बच्ची का बयान दर्ज किया। डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट, जांच अधिकारी की गवाही और एफआईआर दर्ज करने वाले पुलिसकर्मी के बयान भी पेश किए गए। पूरे 27 दिन चले इस ट्रायल के दौरान आरोपी की आठ बार पेशी हुई। गवाहों और सबूतों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया।

1 सितंबर को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने अनिल को उम्रकैद और 2 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने साफ कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर सजा देना जरूरी है। आरोपी गिरफ्तारी के बाद से ही उरई जिला कारागार में बंद था और उसे जमानत तक नहीं दी गई।

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। बीएनएस लागू होने के बाद ऐसे मामलों में तेजी से फैसले आ रहे हैं। उन्होंने बताय कि एफआईआर दर्ज होने के 46 दिन के भीतर और आरोप तय होने के 27 दिन में यह फैसला आना हमारी टीम और अभियोजन पक्ष की बड़ी उपलब्धि है। बच्ची और उसके परिवार से जो वादा किया गया था, वह आज पूरा हुआ।

Tags: crime newsjalaun newsup news
Previous Post

मर भी जाएं तो भी आजाद मैदान से नहीं उठेंगे… नोटिस के बाद मनोज जरांगे का ऐलान

Next Post

कुदरत ने निगल लिया पूरा गाँव, भीषण भूस्खलन से 1000 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने को साचीज ने चलाया अभियान

11/07/2026
CM Yogi inaugurated 39 development projects
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के जीरो पॉवर्टी अभियान को मिली रफ्तार, 4.25 लाख परिवारों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं

11/07/2026
CM Yogi
आगरा

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

11/07/2026
Next Post
1000 people died due to massive landslide

कुदरत ने निगल लिया पूरा गाँव, भीषण भूस्खलन से 1000 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

दिवाली 2020

Diwali 2020: दिवाली पर घर लाएं मां लक्ष्मी की ये तस्वीर, हमेशा बरसेगी मां की कृपा

11/11/2020

मायावती ने किया कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन, व्यक्त की अपनी शोक संवेदना

22/08/2021
cm channi

पंजाब के सीएम चन्नी ने वाराणसी में संत शिरोमणि के दरबार में लगाई हाजिरी

16/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version