• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को आजीवन कैद

Writer D by Writer D
15/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। पुरानी रंजिश में करीब साढ़े सात वर्ष पूर्व खेतों में बकरियां चराने गए युवक की कुल्हाड़ी और फरसे से काटकर नृशंस हत्या (Murder) करने के मामले में अदालत ने तीन को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास (Life Imprisonment) व बीस हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने कर दो माह की अतिरिक्त जेल भुगतनी होगी। वहीं जेल में बिताई गई अवधि सजा के साथ समायोजित की जाएगी।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता मणिकर्ण शुक्ल व विशंभर पाल ने बताया कि कुरारा थानाक्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी पीड़ित भाई चरन सिंह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर 2014 को उनका भाई सूरज यादव (40) दोपहर करीब डेढ़ बजे बकरियां लेकर खेतों में चराने गया था। तभी गांव निवासी आरोपी बल्लू उर्फ बालेंद्र सिंह, शिवराम सिंह, हरिओम सिंह व जनपद जालौन के सिलउवा निवासी राघवेंद्र सिंह ने कुल्हाड़ी व फरसे से वारकर उसकी नृशंस हत्या कर दी थी।

बताया कि आरोपी उसके भाई से पुरानी रंजिश मानते थे। जिसके चलते घटना को अंजाम दिया। जिस पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेजा था।

शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश जी प्रसाद की अदालत ने अभियुक्त बल्लू उर्फ बालेंद्र सिंह, शिवराम सिंह व हरिओम सिंह प्रत्येक को दोषी करार कर आजीवन कारावास व बीस हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। जबकि चौथे आरोपी राघवेंद्र की वर्ष 2016 में मौत हो चुकी है।

Tags: crime newsHamirpur news
Previous Post

तीन किलो गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार

Next Post

चरस सहित शातिर तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

05/05/2026
Next Post
Arrested

चरस सहित शातिर तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

आसिम रियाज को शो में बतौर गेस्ट जाने के लिए ऑफर हुए 50 करोड़?

12/10/2020
Mayawati

हार से बौखलाई मायावती का ऐलान, टीवी डिबेट में शामिल नहीं होंगे प्रवक्तता

12/03/2022
akhilesh yadav

अखिलेश बोले- उठने चाहिए ऐसी हवालात पर सवालात, नहीं तो इंसाफ खो देगा…

12/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version