• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुष्कर्म और हत्या के मामले में तीन को उम्रकैद

Writer D by Writer D
09/08/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की एक अदालत ने नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास (Life Imprisonment) व 25-25 हजार रुपये जुर्माना और उसके लगभग एक साल बाद उसे जलाकर मार डालने के आरोप में भी इन्हीं तीन आरोपियों को आजीवन कारावास और 25 -25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) राजेश कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र की निवासी वादिनी ने थाने में एक जून 2017 को रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी दसवीं कक्षा में पढ़ रही नाबालिग पुत्री को सुड्डू उर्फ जोगिंदर निगम, मनोज व आशीष डरा धमका कर उठा ले गए और उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। गर्भ धारण के बाद परिजनो को मामले की जानकारी हुयी।

पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय भेजा और आरोपियों की तलाश करने लगी मगर वे पकड़े नहीं जा सके, इसके बाद इन्हीं आरोपियों ने 26 अप्रैल 2018 मे मिट्टी का तेल छिड़ककर पीड़िता को जला दिया, पीड़िता अस्पताल में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान किया कि सुड्डू, मनोज व आशीष ने पूर्व में मेरे साथ सामूहिक बलात्कार किया था इसी की वजह से मेरे ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया और पीड़िता की मौत 10 जून 2018 को हो गई।

इस मामले की रिपोर्ट बदलापुर पुलिस ने 11 जून 2018 को दर्ज की। इस मामले में भी पुलिस ने विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जो आज तक जेल में ही हैं।

पत्रावली पर उपलब्ध सबूत व साक्ष के आधार पर जिले के अपर सत्र न्यायाधीश पास्को एक्ट काशी प्रसाद सिंह यादव ने आज सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपये जुर्माना और एक वर्ष बाद पीड़िता को मिट्टी का तेल छिड़ककर जला कर मार डालने के आरोप में इन्हीं तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास (Life Imprisonment) और 25-25 हजार रुपए जुर्माना की सजा दी है। चूकि दोनों मुकदमे अलग-अलग हैं मगर दोनों में आरोपी तीनों समान हैं , इसलिए दोनों सजाएं अलग-अलग भुगतनी पड़ेगी।

Tags: crime newsJaunpur news
Previous Post

रजिस्ट्रार कानूनगो रिश्वत लेते गिरफ्तार

Next Post

दो युवकों ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
Suicide

दो युवकों ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

यह भी पढ़ें

दूसरे दलों के नेता अयोध्या में आ रहे, पहले नाम भी नहीं लेते थे : केशव मौर्य

28/10/2021

30 मिनट में बनकर तैयार हो जाएंगे चटपटे दही भल्ले

16/01/2022
Green Tea

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करने के लिए बनाएं काजू हलवा

22/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version