• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीक्षांत समारोह से शुरू होती है जीवन की कसौटी  : आनंदीबेन पटेल

Writer D by Writer D
14/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति, शिक्षा
0
Anandiben Patel

Anandiben Patel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दीक्षांत शिक्षा के अंत का समारोह ही नहीं है, बल्कि यही से विद्यार्थी के जिन्दगी की कसौटी शुरू होती है। विद्यार्थी भविष्य की कठिनाइयों का सामना सफलतापूर्वक तभी कर पायेंगे, जब अपने भीतर के विद्यार्थी-भाव को सोने नहीं देंगे। जीवन में सफलता का मूलमंत्र कठिन परिश्रम है। सफलता की सीढ़ी कठिन परिश्रम से ही बनती है। ये विचार  राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के द्वितीय दीक्षांत समारोह में व्यक्त किए।

दीक्षांत समारोह में कुल 21,079 उपाधियाँ वितरित की गई, जिसमें 17,103 स्नातक व 3,976 परास्नातक छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गई। समारोह में 32 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। कुल 66.34 फीसदी छात्राओं ने उपाधि प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि छात्राओं द्वारा कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्राप्त करना महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान  की सार्थकता का सशक्त उदाहरण है।

राज्यपाल ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थाएं शिक्षा में नवीनता और आधुनिकता का ध्यान रखें और अपनी सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध परम्पराओं एवं शाश्वत मूल्यों की निधि को भी विस्मृत न करें। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में उचित आधारभूत संरचना और वांछित संख्या में स्तरीय शिक्षक होने चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय को स्वायत्ता प्राप्त हो, परंतु उत्तरदायित्व भी निश्चित हो, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और सही दिशा में विकास के साथ विश्वविद्यालय विश्व क्षितिज पर पहचान बनायें।

जमीन विवाद में दबंगों ने की मारपीट, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

श्रीमती पटेल ने कहा कि नई शिक्षा नीति की संकल्पना भारत को स्वदेशी ज्ञान और तकनीेक के आधार पर विश्व गुरु बनाने में सहायक होगी। भारतीय ज्ञान-शक्ति से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। वर्ष 2021-22 के बजट में केन्द्र सरकार ने शिक्षा पर फोकस किया है। नई शिक्षा नीति इस दिशा में बढ़ाया गया एक अति महत्वपूर्ण कदम है। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा और शोध की गुणवत्ता बढ़ाई जाय। इसके लिए केजी से लेकर पीजी तक के पाठ्यक्रमों एवं आधारभूत ढांचे में बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे मानव संसाधन तैयार करने चाहिए जो वैश्विक चुनौतियों का आसानी से सामना करने में सक्षम हों।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों कोे शैक्षणिक कार्य के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सहभागिता करनी चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 तक टीबी मुक्त भारत की कल्पना की है। हम सभी को इसे साकार करना है। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय टीबी रोग से पीड़ित बच्चों को गोद लें, छात्राओं की एनीमिया जांच कराएं, गर्भवती महिलाओं का सौ प्रतिशत प्रसव अस्पताल में ही कराने, स्तनपान को बढ़ावा देने, आंगनबाड़ी केन्द्रों को पुष्टाहार उपलब्ध कराने जैसे कार्यों को भी करें। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियां, बाल-विवाह एवं महिलाओं पर होने वाले घरेलू अत्याचार पर रोक लगायी जानी चाहिए और इसका विरोध घर से ही शुरू किया जाए।

इंडिया लीजेंड्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 204 रन बनाए

इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की स्मारिका मंथन, अन्वीक्षण तथा दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ की पुस्तक विचार-प्रवाह का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल ने इस मौके पर प्राथमिक विद्यालयों के 50 छात्र-छात्राओं को पुस्तकें, टिफिन, बॉक्स, किताबें फल एवं मिठाई वितरित की।

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री शम्भूनाथ श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय एवं कार्य परिषद एवं विद्या परिषद के सदस्यगण सहित शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं उपस्थित थे।

Tags: anandiben patelup news
Previous Post

डिग्री धारकों को रोजगार के लिए नहीं पड़ेगा भटकना : डा शर्मा

Next Post

अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा बेमौसम बरसात की तरह : स्वामी प्रसाद मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
Next Post
swami prasad maurya

अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा बेमौसम बरसात की तरह : स्वामी प्रसाद मौर्य

यह भी पढ़ें

महिला से शादी करने के लिए कराया धर्म परिवर्तन, 3 आरोपी गिरफ्तार

14/06/2021
CM Mohan Yadav

मऊगंज में पुलिस टीम पर हमले और एएसआई की मौत मामले में मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

16/03/2025
solar storm

अगले 24 घंटे में धरती से टकराएगा गर्म और तेज तूफान, होगा बड़ा नुकसान

12/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version