• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुनो दौपद्री शस्त्र उठा लो अब गोविंद न आयेंगे : प्रियंका

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को भयावह बताते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राजनीति में हिंसा का खात्मा करने के लिये कम से कम 40 फीसदी महिलाओं का राजनीति में आना जरूरी है।

रामघाट में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में प्रियंका ने बुधवार को कहा कि महिला का संघर्ष उसका अपना होता है। उसके लिये संघर्ष कोई नहीं करेगा। उसे अपनी शक्ति पहचाननी होगी । 40 फीसदी महिलाओं को राजनीति में आना होगा। जब तक महिलाये आगे नहीं बढेंगी। तब तक उनके लिये नीतियां कैसे बनेगी। एक महिला ही महिला के लिये नीतियां बना सकती है। महिलाओं की राजनीति में आधी भागीदारी होनी चाहिये। 40 फीसदी सिर्फ शुरूआत है। जब तक खुद समाज को बदलने को नहीं ठानेंगे। इस समाज में महिलाओं का शोषण होता रहेगा। ”

उन्होने कहा कि वह डेढ साल से यूपी में काम कर रही हैं और यहां के लोगो विशेषकर महिलाओं के संघर्ष में शामिल होना चाहती हैं। वास्तव में राजनीति को बदलने की जरूरत है। लखीमपुर में केन्द्रीय राज्य मंत्री के बेटे ने किसानो को कुचल दिया। सरकार ने किसानो की बजाय उसकी मदद की। आज भी मंत्री महत्वपूर्ण मंचों पर भाजपा के नेताओं के साथ दिखते हैं। राजनीति में हिंसा को खत्म करने के लिये महिलाओं की जरूरत है। महिलाओं में करूणा और मदद का भाव होता है। राजनीति में करूणा भाव लाने,महिलाओं को सक्षम बनाने और हिंसा खत्म करने के लिये महिलाओ को मजबूत करने की जरूरत है। एक महिला ही राजनीति,समाज और देश का बदल सकती है।

लखनऊ में आशाओ की पुलिस पिटाई का उल्लेख करते हुये उन्होने कहा “ जो तुम्हारा शोषण कर रहे है, उनसे रक्षा की उम्मीद कैसे करोगी। आशा बहुओं को लखनऊ में पुलिस ने इतनी बुरी तरह पीटा कि उसका हाथ टूट गया। चेहरे में सूजन आ गयी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह मुख्यमंत्री की सभा में अपनी मांगों को रखना चाह रही थी। पुलिस के रोकने पर उसने सिर्फ इतना पूछा कि मुझे क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है।”

गरीबों को शीघ्र मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ : राजेन्द्र तिवारी

एक कवि की रचना “सुनो दौपद्री शस्त्र उठा लो अब गोविंद न आयेंगे। कब तक आस लगाओंगी तुम बिके हुये अखबारों से। कैसी रक्षा मांग रही हो दुशासन दरबारों से।” का जिक्र करते हुये उन्होने कहा कि इस सरकार में महिलाओं का शोषण किया जा रहा है, उससे रक्षा की उम्मीद नहीं की जानी चाहिये। पीटे जाने वालों से हक नहीं मिल सकता। अपने हक के लिये महिलाओं को खुद लड़ना होगा। अपना मन बनाना होगा कि वे आधी आबादी हैं तो राजनीति में अपना हक क्यों न मांगे। महिला को आंख बूंद कर वोट करो। कांग्रेस की पहल का अंत नहीं हो सकता। हो सकता है कि कुछ महिलाये सक्षम हो और जीत जाये मगर कुछ को हार भी मिले मगी जब वे अगली बार लडेगी तो ज्यादा सक्षम होकर लडेगी।कोई राजनीतिक दल उन्हे रोक नहीं पायेगा।

उन्होने कहा “ यूपी में स्थिति बहुत खराब है। कुछ दिन पहले ललितपुर में खाद की लाइन में मारे गये किसानो के घर गयी थी। परिवार कर्ज में डूबा हुआ था। मृत किसानों की बेटी बीबी से मिलने के बाद सोचा कि सबसे ज्यादा मुश्किल तो महिला को होती है। घर में कोई कमाने वाला नहीं रहा। आप सब अपने घरों में महंगाई को बोझ उठा रही है। एक मुफ्त का सिलेंडर देकर सरकार सोचती है कि सब काम हो जायेगा। वह जानबूझ कर महिलाओं को आगे नहीं बढाना चाह रही है। ”

प्रियंका ने कहा “ लाकडाउन के दौरान प्रवासी परिवार संघर्ष कर वापस आये। उस समय बसें नहीं दी। कल मोदी जी आ रहे है उनको बसे दी जा रही है।”

इस दौरान उन्होने अपनी प्रतिज्ञाओं को महिलाओं के सामने पढा कि किसानो का पूरा कर्ज माफ करेंगे। गेहू,धान 2500 में खरीदा जायेगा। बिजली का बिल हाफ करेंगे। कोरोना काल में छोटे दुकानदारों के बिजली के बिल माफ करायेंगे। आर्थिक मार झेलने वाले गरीब परिवारों को 25 हजार रूपये देंगे। 20 लाख सरकारी रोजगार बनवायेंगे जिनमें 40 फीसदी महिलाओं को जायें। किसी भी बीमारी में दस लाख तक का मुफ्त इलाज। छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी। सरकारी बसों में महिलाओं को यात्रा मुफ्त। सरकारी पदों में आरक्षण के पहले से किये गये प्रावधान में महिलाओं के लिये 40 प्रतिशत पद। विधवा पेंशन में 1000 रूपये तक की बढोत्तरी। आशा बहुओं और आंगनबाडी कार्यकत्रियों को न्यूनतम दस हजार रूपये मानदेय। प्रदेश में हर जिले में केन्द्रीय विद्यालय की तरह 75 ऐसी पाठशाला जिसमें सिर्फ महिलाओं को शिक्षा के अलावा कौशल विकास सिखाया जायेगा।

Tags: chitrkoot newscongress newspriyanka gandhiup news
Previous Post

योगी के मंत्री बोले, अखिलेश जी सूरज को हथेली से नहीं ढका जा सकता

Next Post

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने की पिछली सरकारों की तारीफ

Writer D

Writer D

Related Posts

Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
Next Post
sanjay singh

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने की पिछली सरकारों की तारीफ

यह भी पढ़ें

Manav Sampada Portal

सुविधा के साथ ही पारदर्शिता और जवाबदेही भी तय कर रहा मानव संपदा पोर्टल

24/08/2023
CM Yogi

जिनकी आदत गलत हो चुकी हो, उन्हें सुधरने में समय लगता है, वक्त सबको सुधार देता है: सीएम योगी

02/12/2022
RBI

RBI : चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में 9.5 प्रतिशत की आ सकती है गिरावट

09/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version