• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एलएलबी छात्र का शव बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। जिले की पिलोखड़ी पुलिस चौकी इलाके में एक 22 वर्षीय युवक का शव नाले से बरामद किया गया है, जो 26 जून से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार एलएलबी छात्र यश रस्तोगी (22) का शव शनिवार देर रात पिलोखड़ी पुलिस चौकी के पास स्थित सद्दीक नगर के नाले से बरामद किया गया।  घटना के संबंध में पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested)  किया है।

थाना मेडिकल के प्रभारी निरीक्षक संत शरण सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों सोनू उर्फ सलमान, शावेज व अलीजान को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

एसपी विनीत भटनागर ने बताया कि बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है और उसको जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। पुलिस के अनुसार यश रस्तोगी मेरठ के एनएएस कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र था और वह 26 जून से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था।

परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना मेडिकल में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।  पुलिस लगातार यश की तलाश कर रही थी। पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू किया, तो यश की लोकेशन फतेहउल्लापुर रोड स्थित एक कारखाने में मिली। यह कारखाना शावेज नामक युवक का था।  पुलिस ने शावेज से पूछताछ की, तो उसने घटना में अपने दो अन्य सहयोगियों का नाम बताया।

जिसके आधार पर अन्य दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  पुलिस मामले में अभी तहकीकात कर रही है। सूत्रों ने बताया कि शावेज के साथ यश का झगड़ा हो गया था और इसके बाद शावेज ने अपने दो दोस्तों सलमान और अलीजान की मदद से यश की गला दबाकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि यश के मरने पर शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया था।

Tags: crime newsmerrut news
Previous Post

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा शॉपिंग मॉल, कई लोग घायल

Next Post

घर में सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Brajesh Pathak
Main Slider

राहुल गांधी पर बरसे बृजेश पाठक, बोले- छात्रों की चिंता नहीं

11/08/2026
Akash Anand
उत्तर प्रदेश

यूपी में आकाश आनंद की वापसी, तेवर वही लेकिन अंदाज बदला

11/08/2026
Fire breaks out at a sealed restaurant in Indiranagar.
उत्तर प्रदेश

सील इमारत में चल रहा था रेस्टोरेंट, लगी भीषण आग; लखनऊ में अफसरों की खुली पोल

11/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप्र में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव मौर्य

11/08/2026
Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
Next Post
murder

घर में सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या

यह भी पढ़ें

Sadhus took a dip of faith in the third royal bath in Haridwar

हरिद्वार में तीसरे शाही स्नान में साधुओं नें लगाई आस्था की डुबकी

14/04/2021
Imran Khan

खुद को गधे से जोड़कर दी मिसाल, अपना ही मज़ाक बनवा बैठे इमरान

07/05/2022
wrestler khali

BJP में शामिल हुए रेसलर खली, कहा- पीएम मोदी की विचारधारा से प्रभावित हूं

10/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version