• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीवन पॉलिसी के बदले सस्ता मिलता है कर्ज

Desk by Desk
11/08/2020
in Categorized
0
एलआईसी

एलआईसी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| कोरोना संकट में वेतन कटौती, छंटनी और अन्य तरह की वित्तीय परेशानियां बढ़ गई हैं। इस अवसर पर बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) पर्सनल लोन के लिए आकर्षक पेशकश कर रही हैं। लेकिन आपके पास जीवन बीमा पॉलिसी है तो उसके बदले कर्ज लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जीवन बीमा पॉलिसी के बदले आसानी से कर्ज मिलता ही है। साथ ही आपको पर्सनल लोन के मुकाबले कम ब्याज चुकाना पड़ता है। बीमा कंपनियों के अलावा बैंक और एनबीएफसी पॉलिसी के बदले कर्ज देते हैं।

पैतृक संपत्ति पर बेटी का हर स्थिति में समान अधिकार : सुप्रीम कोर्ट

बीमा पॉलिसी के बदले कर्ज की राशि पॉलिसी के प्रकार और उसकी सरेंडर वैल्यू पर तय होती है। सामान्यतः कर्ज की राशि पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू का 80 से 90 फीसदी तक हो सकती है। हालांकि, इसमें कुछ शर्तें होती हैं। इतना कर्ज आपको उसी स्थिति में मिलेगा जब आपके पास मनी बैक या एंडाउमेंट पॉलिसी है। कुछ बीमा कंपनियां कर्ज की रकम तय करने के लिए यह देखती हैं कि आपने कितना प्रीमियम चुकाया है। ऐसे में वह चुकाए गए प्रीमियम का 50 फीसदी तक कर्ज देने को तैयार होती हैं।

बीमा पॉलिसी को पूरी अवधि तक चलाने से पहले पॉलिसी बीच में खत्म करने (सरेंडर करने) पर आपको प्रीमियम के तौर पर चुकाई गई रकम का कुछ हिस्सा वापस मिल जाता है। इसमें से शुल्क काट लिए जाते हैं। यही राशि सरेंडर वैल्यू कहलाती है। सामान्य तौर पर सरेंडर वैल्यू पॉलिसी अवधि के अनुसार चुकाए गए प्रीमियम का 40 से 60 फीसदी तक होती है।

बीमा पॉलिसी पर कर्ज के लिए ज्यादा दस्तावेज की जरूरत नहीं होती है। इसमें आवेदन फार्म के साथ आपको जीवन बीमा पॉलिसी के सभी जरूरी मूल दस्तावेज जमा करने होते हैं। कर्ज की राशि प्राप्त करने के लिए एक कैंसिल चेक आवेदन फार्म के साथ लगाना होगा। यह चेक नाम, खाता संख्या और आईएफसी कोड की सही जांच के लिए लगाया जाता है। बीमा पॉलिसी के बदले कर्ज लेने पर एक अनुबंध पत्र पर भी हस्ताक्षर करना होता है।

जीवन बीमा कंपनी एलआईसी भी अपने ग्राहकों को पॉलिसी के बदले कर्ज की सुविधा दे रही है। इसमें ब्याज दर सिर्फ नौ फीसदी है।  इसके लिए आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि यह कर्ज आपको चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि, पॉलिसी मैच्योर होने पर कर्ज की राशि कंपनी काट लेगी और बचे हुए पैसे आपको वापस कर दिए जाएंगे। ऐसे में आपको सिर्फ कर्ज का ब्याज चुकाना होगा।

चीन की चाल हुई फेल, तो जहर उगलने वाला ड्रैगन अब कर रहा है शांति की बात

ये हैं फायदे

  • बीमा पॉलिसी पर कर्ज पर्सनल लोन से सस्ता
  • 9 फीसदी ब्याज पर पॉलिसी के बदले कर्ज दे रही एलआईसी
  • 10 फीसदी से अधिक ब्याज पर पर्सनल लोन दे रहे बैंक
  • 90 फीसदी तक सरेंडर वैल्यू का कर्ज बीमा पॉलिसी पर
Tags: cheap loancoronaLICLife Insurance Policyloanpersonal loanSurrender Valueएलआईसीकर्जकोरोनापर्सनल लोनलाइफ इंश्योरेस पॉलिसीसरेंडर वैल्यूसस्ता लोन
Previous Post

16 अगस्त से फिर से ऐक्शन में नजर आ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

Next Post

देश में कारोबारियों को बिना गारंटी कर्ज देने की नई व्यवस्था शुरू

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
loan

देश में कारोबारियों को बिना गारंटी कर्ज देने की नई व्यवस्था शुरू

यह भी पढ़ें

rashmi desai

रश्मि देसाई फूलों वाले टॉप में करा रहीं थी ग्लैमरस फोटोशूट

15/10/2020
Special trains will run for PET exam

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने इतनी स्पेशल ट्रेनों को बदला रूट, देखें लिस्ट

27/06/2021
cm yogi

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर कार्य अगस्त तक करें पूरा : योगी

08/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version