• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा, CM केजरीवाल का ऐलान

Writer D by Writer D
25/04/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
arvind kejriwal

arvind kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी दिल्ली में कोरोना के चलते हालात में सुधार नहीं होने के चलते राज्य सरकार सूबे में लगे लॉकडाउन को और एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। सीएम केजरीवाल ने इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमने विचार करने के बाद इस यह फैसला लिया है।

बता दें कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 32% से ऊपर चल रहा है, ऑक्सीजन का संकट बना हुआ है, बेड्स की भी किल्लत है जिसके चलते फ़िलहाल सरकार को लॉकडाउन बढ़ाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। इससे पहले 19 अप्रैल की रात 10:00 बजे से दिल्ली में लॉकडाउन शुरू हुआ था, 26 अप्रैल की सुबह 5:00 बजे तक मौजूदा लॉकडाउन की अवधि है।

दिल्ली में बीते शनिवार को 24 घंटे में कोरोना के 24,103 नए मामले सामने आए। चिंता की बात ये रही बीते 24 घंटे में दिल्ली में रिकॉर्ड 357 मौतें हुईं। ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इतना ही नहीं, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 32.27% हो गया। फिलहाल राजधानी में 93,080 मरीजों का इलाज चल रहा है। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में 348 मरीजों की मौत हुई थी।

बाहुबली मुख्तार अंसारी को कोरोना ने लिया अपनी गिरफ्त में, तबीयत स्थिर

छह दिन के लॉकडाउन के फैसला के समय दिल्ली सरकार का कहना था कि इससे संक्रमण के मामलों में कमी आएगी और स्वास्थ्य संसाधनों को तैयार करने का मौका मिलेगा लेकिन छह दिन के लॉकडाउन के बाद भी राजधानी में कोरोना के मामले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते शनिवार को देश के सभी राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने पत्र लिख कर सभी से अपील की है कि अगर उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है, तो दिल्ली को उपलब्ध कराएं।

मुफ्त वैक्सीन का कार्यक्रम जारी रहेगा : पीएम मोदी

पिछले कुछ दिनों में कोरोना के गंभीर मामलों में तेजी से वृद्धि के कारण दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है। उन्होंने कहा कि कृपया इसे अति गंभीर समझें। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली की काफी मदद कर रही है, लेकिन कोरोना की गंभीरता ऐसी है कि सभी उपलब्ध संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।

Tags: delhi newslockdown extendedlockdown in delhi
Previous Post

पंगा गर्ल के निशाने पर आए दिल्ली और मुंबई के सीएम

Next Post

पार्टी कार्यकर्ता करें जन सहायता, कांग्रेस परिवार का यही धर्म है : राहुल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर को मनेगी दीपावली? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

14/10/2026
Main Slider

दुर्गाष्टमी या महानवमी, कब करें कन्या पूजन? जानें सही दिन और मुहूर्त

14/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ की मेराथन बैठक

13/10/2026
पंजाब

किसानों की समस्याओं का तय समय में होगा समाधान: हरपाल सिंह चीमा

13/10/2026
पंजाब

डॉ. बलजीत कौर बोलीं- आंगनवाड़ी वर्करों की हर जायज मांग पर होगा विचार

13/10/2026
Next Post
Rahul Gandhi राहुल गांधी

पार्टी कार्यकर्ता करें जन सहायता, कांग्रेस परिवार का यही धर्म है : राहुल

यह भी पढ़ें

Wednesday fast

आज है तिल संकटा चौथ व्रत, जानें पूजा विधि एवं मंत्रतिल चौथ व्रत की विधि

15/02/2021
Suresh Khanna

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
Colonel Sofia Qureshi and Wing Commander Vyomika Singh

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह बनी Operation sindoor का चेहरा, जानें इनके बारे में

07/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version