• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशासन दिवस पर सीएम योगी करेंगे लोकभवन पर फसाड लाइटिंग का शुभारंभ

Writer D by Writer D
24/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Lok Bhavan

Lok Bhavan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सुशासन की नीतियों का साक्षी ‘लोकभवन’ (Lok Bhavan) अब और दर्शनीय होगा। ‘सुशासन’ के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary) के मौके पर मुख्यमंत्री योगी प्रदेश शासन के केंद्र लोकभवन पर डायमेनिक फ़साड लाइटिंग का शुभारंभ करने जा रहे हैं।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में एक ओर जहां ‘कविवर अटल’ की ओजस्वी वाणी से पूरा लोकभवन (Lok Bhavan) परिसर गूंजेगा, वहीं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वय सहित अनेक गणमान्य जन अटल जी के व्यक्तित्व-कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धासुमन भी अर्पित करेंगे। विशेष कार्यक्रम में हरिहरन और जगजीत सिंह के कर्णप्रिय स्वर में अटल जी की कविताएं भी गुंजित होंगी। कार्यक्रम में 250 से अधिक बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है।

इससे पहले, इसी वर्ष अगस्त माह में मुख्यमंत्री ने विधानभवन पर डायनमिक फ़साड लाइटिंग की शुरुआत की थी। तबसे यह भवन राजधानी लखनऊ में लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। हर दिन शाम को बड़ी संख्या में लोग विधानभवन की सुंदरता निहारने आते हैं।

विधानभवन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि जल्द ही लोकभवन को भी फ़साड लाइटिंग से सुसज्जित किया जाएगा। लोकभवन को डायमेमिक फ़साड लाइटिंग से सजाने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री द्वारा इसके औपचारिक शुभारंभ के बाद हर दिन यह खास इमारत एक नई रंगत के साथ देखने को मिलेगी। सामान्य दिनों के अलावा महिला दिवस, किसान दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस आदि विशिष्ट अवसरों पर यहां थीम आधारित लाइटिंग भवन को और अधिक दर्शनीय बनाने वाली होती हैं।

सीएम योगी ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

इस मोहक प्रकाश व्यवस्था से लखनऊ की सुंदरता में और इजाफा होगा, पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। बता दें कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकभवन परिसर में अटल जी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था और अब अटल जी की जयंती के मौके पर इस भवन को थीम आधारित फ़साड लाइटिंग से भव्यता दी जा रही है।

Tags: atal birth anniversaryLok BhavanLucknow News
Previous Post

सीएम योगी ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Next Post

सीएम योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, एमएलसी के लिए नामों पर हुई चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

Jal Jeevan Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जल जीवन मिशन को मिल रहा भरपूर बजट, जल्द पूरा होगा लक्ष्य

10/05/2026
IGRS Portal
उत्तर प्रदेश

IGRS की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, एमएलसी के लिए नामों पर हुई चर्चा

यह भी पढ़ें

औरैया के जिलाधिकारी ने लगवाया कोविड का टीका Corona vaccine

Isreal पहुंची फाइजर कोरोना वायरस वैक्‍सीन की पहली खेप

09/12/2020
STF

सपा नेता अरुण यादव ने की STF टीम को कुचलने की कोशिश, दो गिरफ्तार

22/05/2022
tisca chopra

टिस्का चोपड़ा फोटोग्राफर्स को देखकर भड़कीं, गुस्से में कही यह बात

20/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version