• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामनगरी में पहली बार खिला कमल, सपा को बीजेपी से मिली मात

Writer D by Writer D
04/07/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
roli singh

roli singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पहली बार कमल खिला है। इसके पहले कभी भी अयोध्या में भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष नहीं रहा। शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा की रोली सिंह ने पहली बार अयोध्या में कमल खिलवाया। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री आनन्द सेन की पत्नी इंदू सेन अपमा परंपरागत मत भी सहेज नहीं सकी। जबकि कांग्रेस और बसपा ने वॉकओवर दे दिया। अयोध्या में कमल खिलने के पीछे शतरंज की वो बिसात है जिसकी बदौलत मोहरों का ऐसा उलटफेर हुआ कि अपनों ने ही अपने को मात दी।

अयोध्या में भाजपा ने पूरा बाजार द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य बनीं रोली सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। रोली सिंह, आलोक सिंह रोहित की पत्नी हैं। उनकी गिनती बड़े ट्रांसपोर्टर में होती है। यहां यह जानना भी जरूरी है कि रोली सिंह से अधिक दावेदारी इंद्रभान सिंह की थी। जो लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं और चुनाव भी लड़ते रहे हैं। इसलिए टिकट को लेकर भाजपा में कुछ दिनों तक माथापच्ची चलती रही और उसके बाद अंततः रोली सिंह को भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बना दिया गया .

भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा और क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा के निर्देश पर टिकट की घोषणा हुई थी। यह दांव इतना सही निकला कि भाजपा ने राम नगरी अयोध्या में अपनी जोरदार दस्तक दे दी और उनका उम्मीदवार भी विजयी हो लिया। वहीं भाजपा के उलट समाजवादी पार्टी ने इन्दू सेन को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। पूर्व ब्लाक प्रमुख रहीं इंदू सेन पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव की पत्नी हैं और अयोध्या जनपद के सबसे कद्दावर नेताओं में एक रहे मित्र सेन यादव की बहू हैं। दशकों तक इस परिवार का अयोध्या जनपद की राजनीति में बड़ा दखल रहा लेकिन पहले बहुचर्चित शशि हत्याकांड में आनंद सेन का नाम आने और उसके बाद मित्र सेन यादव की मृत्यु के बाद इस परिवार की राजनीतिक पकड़ कमजोर होती गई।

आम आदमी की जेब में पेट्रोल-डीजल ने फिर लगाई आग, जानें आज का भाव

अयोध्या के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस पार्टी और बहुजन समाज पार्टी द्वारा अपने को अलग कर लिए जाने के बाद भाजपा और सपा का ही एक दूसरे से मुकाबला था। अगर आंकड़ों की बात करें तो समाजवादी पार्टी का पलड़ा भारी था। अयोध्या में जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 40 है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों की संख्या महज 8 थी। इसके उलट समाजवादी पार्टी की 16 थी. वहीं 1 रालोद, 4 बसपा सदस्य और 11 अन्य की संख्या है। कयास इस बात के थे कि चुनाव से बाहर बहुजन समाज पार्टी के सदस्य किसको समर्थन करेंगे और बड़ी संख्या में जीत कर आए अन्य किसकी तरफ जाएंगे। यहीं आंकड़े जीत की गुणा गणित तय करेंगे। लेकिन परिणाम ने दूरगामी राजनीति की ओर इशारा किया है।

शतरंज के खेल में चाल बहुत महत्वपूर्ण होती है। एक बार अगर नजर मोहरों से हट गई तो जीती बाजी हारने में देर नहीं लगेगी। फिर यहां तो राजनीति की शतरंज थी जिसमें सामने चली जाने वाली चालों से अधिक छुपी हुई चालें महत्वपूर्ण होती हैं जो अगर कामयाब हो गईं तो अपने ही मोहरे अपनो को मात दिला देते हैं। ऐसा ही कुछ अयोध्या में भी देखने को मिल गया। मोहरों की चाल ऐसी बिगड़ी कि विरोधी देखते रह गए और भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले इस सेमीफाइनल में बढ़त हासिल कर ली।

अयोध्या में सभी विकास चाहते हैं इसलिए उन्होंने भाजपा को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी दी है और हम इस पर खरा उतरेंगे। वहीं पहली बार राजनीति में कदम रख रहीं रोली सिंह कहती हैं शुरुआत कहीं न कहीं से होती है. लोगों और पार्टी के दिशा निर्देश पर सबकुछ सीख जाऊंगी और अच्छा काम करके दिखाउंगी।

Tags: ayodhya newsAyodhya News in Hindijila panchayat adhyakshjila panchayat adhyaksh chunavPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newspanchayat election 2021up newsup news in hindiUP Panchayat election
Previous Post

इन जिलों में आज तेज हवा के साथ बारिश की संभावना, मिलेगी गर्मी से राहत

Next Post

अजवाइन और जीरा समेत इन 6 घरेलू नुस्खों से कम करें वजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
masale

अजवाइन और जीरा समेत इन 6 घरेलू नुस्खों से कम करें वजन

यह भी पढ़ें

Shri Krishna Janmashtami

इस साल जन्माष्टमी पर बन रहा है अद्भुत संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

28/08/2021
3 planets will transit

22 अप्रैल राशिफल: जानिए कितने बुलंद हैं आज आपकी किस्मत के सितारें

22/04/2022
Allu Arjun

पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन अरेस्ट, स्क्रीनिंग के दौरान महिला की मौत मामले में पुलिस बड़ा एक्शन

13/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version