• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक नवंबर से बदलेगा LPG सिलेंडर डिलीवरी नियम

Writer D by Writer D
18/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर
0
LPG cylinder

LPG cylinder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) को लेकर जल्द ही नियम बदलने वाला है। हर किसी को इस नियम के बारें में जानना जरूरी है। सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने 1 नवंबर से नया नियम लागू करने की तैयारी की है। LPG सिलेंडर की होम डिलीवरी का पूरा सिस्टम अब बदलने वाला है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74.94 लाख के पार, 13.58 लाख लोग रोगमुक्त

दरअसल, अगर आप भी घर बैठे सिलेंडर मंगवाते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक एक नवंबर से देश के 100 स्मार्ट सिटीज में गैस की डिलीवरी के लिए वन टाइम पासवर्ड (OTP) अनिवार्य हो जाएगा। सरकार का लक्ष्य यह है कि गैस सिलेंडर सही उपभोक्ता तक पहुंचे। इसे सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। यानी अब जब 1 नवंबर से सिलेंडर लेकर डिलीवरी ब्वॉय आपके घर आएंगे तो उन्हें OTP बताना होगा।

CM केजरीवाल ने शुरू किया “10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट” अभियान, मांगा दुकान मालिकों का सहयोग

यह कदम सिलेंडर से चोरी होने वाली गैस, सिलेंडर चोरी रोकने और सही कस्टमर की पहचान के लिए लागू किया जा रहा है। इस नियम के तहत जैसे ही आप सिलेंडर बुक करेंगे, आपके मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा. इसके बाद जब डिलीवरी ब्वॉय आपके घर पर गैस सिलेंडर पहुंचाने आएंगे तो उन्हें ओटीपी बताना होगा। ओटीपी साझा किए बगैर एलपीजी सिलेंडर डिलिवर नहीं हो पाएगा। फिलहाल जयपुर और तमिलनाडु के कोयंबटूर में इस व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया गया है।

‘क्या योगी बताएंगे कि यह किस ‘मिशन’ के तहत हो रहा है? बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ?’

लेकिन अब नवंबर, 2020 से इस योजना का विस्तार देश के 100 स्मार्ट शहरों में किया जा रहा है। इन शहरों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर व्यवस्था का विस्तार देशभर में किया जाएगा। अगर आपका घर 100 स्मार्ट सिटी में है और आपका मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के पास रजिस्टर्ड नहीं है या फिर नंबर बदल गया है तो तुरंत नंबर अपडेट करवा लें। इसके अलावा डिलीवरी ब्वॉय को एक ऐप की सुविधा दी जाएगी। डिलिवरी के वक्त आप उस ऐप की मदद से अपना मोबाइल नंबर डिलिवरी ब्वॉय को अपडेट करा सकते हैं।

Tags: #explore#explorepage24 ghante24 ghante online .comLPG CylinderLPG cylinder delivery rulesLPG सिलेंडर डिलीवरी नियमरसोई गैस सिलेंडर
Previous Post

बिहार चुनाव : बीजेपी ने लोजपा को बताया वोट कटवा, अब प्रभारी भूपेंद्र यादव ने साधी चुप्पी, जानें खेल?

Next Post

तीन साल के मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास में 75 साल के बुजुर्ग को सात साल की कैद

Writer D

Writer D

Related Posts

Gas Stove
Main Slider

फिर से चमक जाएगा गंदा गैस स्टोव, आजमाए ये टिप्स

19/05/2026
Lizard
Main Slider

छिपकलियों की घर में बढ़ गईं धमा चौकड़ी, भगाएगी ये चीजें

19/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Next Post

तीन साल के मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास में 75 साल के बुजुर्ग को सात साल की कैद

यह भी पढ़ें

Dharma Productions

… और बिक गया धर्मा प्रोडक्शंस, इस कंपनी ने खरीदी आधी हिस्सेदारी

21/10/2024

रणबीर फुटबॉल मैच खेलने पहुंचे तो फैन ने कहा ये…

09/05/2022
ममता ने विपक्षी नेताओं से एकजुट होने की लगाई गुहार

भाजपा के रथ को रोकने के लिए ममता ने विपक्षी नेताओं से एकजुट होने की लगाई गुहार

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version