• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक करोड़ की स्मैक के साथ दो मादक तस्करों को STF ने दबोचा

Writer D by Writer D
17/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एसटीएफ ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के दो तस्करों को दबोचा है। इनके पास से एक करोड़ रुपये की स्मैक बरामद हुई है। सात लाख चालीस हजार रुपये कैश मिला है। दोनों तस्करों के खिलाफ बहेड़ी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

एसटीएफ को जानकारी मिली कि मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले गिरोह का उस्मान अली फतेहगंज पश्चिमी से अपनी स्कूटी में छिपाकर बहेड़ी में मोहम्मद युसुफ उर्फ हाफिज को लाकर देगा, जिसकी सप्लाई उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर व हल्द्वानी नैनीताल में होनी है।

इस सूचना को स्थानीय पुलिस से साझा कर मोहल्ला शाहगढ़ में मोहम्मद युसुफ के मकान के पास उपरोक्त दोनों लोगों को रोक कर क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अजय कुमार गौतम के समक्ष अभियुक्तों की तलाशी ली गई। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से ‘एक किलो 180 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक है और इनके कब्जे से स्मैक बिक्री का सात लाख चालीस हजार रुपये भी बरामद हुआ।

एसटीएफ प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त उस्मान ने पूछताछ में बताया कि वह लम्बे समय से कस्बा बहेड़ी के मोहम्मद युसुफ, मुस्ताक, आरिफ को स्मैक की सप्लाई करता है। आज भी वह युसुफ को माल देने के बाद बाकी माल इन दोनों लोगों को देता। 10 लाख रुपये प्रति किलो के हिसाब से उन्हें माल देता है। इससे पूर्व भी वह और उसकी पत्नी रिहाना के साथ पकड़ा जा चुका है। अभियुक्त उस्मान थाना पश्चिमी, जनपद बरेली का हिस्ट्रीशीटर है और इसके विरुद्ध अलग-अलग जनपदों में दर्जनो अभियोग पंजीकृत हैं।

केरल में तबाही: लैंडस्लाइड में अब तक 21 लोगों की मौत, 8 लोग लापता

मोहम्मद युसुफ उस्मान से जो माल खरीदता है वह उसे उत्तराखण्ड के ऊधमसिंह नगर हल्द्वानी नैनीताल में 15 लाख रुपये प्रति किलो ग्राम के हिसाब से सप्लाई करता है। युसुफ हल्द्वानी के एनडीपीएस एक्ट में हल्द्वानी कोतवाली से वांछित है।

बड़ी बात यह है कि ये तस्कर कई बार जेल जा चुके हैं, लेकिन हर बार जमानत पर आकर स्मैक के अवैध कारोबार में लग जाते हैं। ऐसे में जरूरत है इन तस्करों पर सख्त कार्यवाही करने की ताकि ये जेल से जल्द बाहर न आ सके।

Tags: " congress in upbarelliy newscrime nesdrug smugglersup stf
Previous Post

शिक्षा और चिकित्सा की चिंता कोई करेगा तो वह मोदी और योगी करेंगे : स्वतंत्रदेव

Next Post

सीएम पुष्कर ने मुख्य सचिव से फोन पर की बात, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post

सीएम पुष्कर ने मुख्य सचिव से फोन पर की बात, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

यह भी पढ़ें

Alimony

महिला ने पति से मांगा इतना मेंटिनेंस, जज बोलीं- तो खुद कमाएं…

22/08/2024
Imprisonment

दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

09/09/2022
Waheed Ahmed

अतीक अहमद के गैंग की शामत, मुठभेड़ में हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी

16/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version