• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

12 दिन बाद रणजीत सागर डैम में मिला लेफ्टिनेंट कर्नल का शव, को-पायलट की तलाश जारी

Writer D by Writer D
16/08/2021
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रंजीत सागर डैम में क्रैश हुए हेलीकॉप्टर के पायलट्स में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल अभीत सिंह बाठ का शव सेना ने ढ़ूंढ लिया है। लेफ्टिनेंट कर्नल अभीत सिंह बाठ अमृतसर के रहने वाले हैं। अपने पीछे वह पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

हालांकि को-पायलट कैप्टन जयंत जोशी का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। कर्नल बाठ के शव को एयरफोर्स के पठानकोट की मामून छावनी भिजवा दिया गया है। जबकि को-पायलट की तलाश अभी भी जारी है। सेना ने हादसे के करीब एक सप्ताह बाद पूरा सर्च ऑपरेशन अपने हाथ में ले लिया था और डैम साइट को चारों तरफ से सील कर दिया था।

पठानकोट की मामून छावनी  से 3 अगस्त को उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर के रंजीत सागर डैम लेक  में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इसके पायलट और को-पायलट लापता हो गए थे। जिसके बाद गोताखोरों के झील का चप्पा-चप्पा छान मारा था। थल सेना और नौसेना की संयुक्त टीमें पायलटों और मलबे वाले इलाके की तलाश में लगी हुई थीं।

अफगानिस्तान के प्रथम उपराष्ट्रपति सालेह ने नहीं छोड़ा देश, ट्वीट कर खुद ही जानकारी

गौरतलब है कि 3 अगस्त को हेलिकॉप्टर अभ्यास उड़ान भरने के 20 मिनट बाद जम्मू के कठुआ के पास पलाही गांव में क्रैश हो गया था। जिस झील में हेलीकॉप्टर गिरा वह 85 स्क्वेयर किमी एरिया में फैली हुई है। झील का 60 फीसदी हिस्सा जम्मू-कश्मीर में और 40 फीसदी हिस्सा पंजाब में पड़ता है। झील की गहराई करीब 200 फीट है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 4 दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के मलबे का पता लगाने के लिए झील की 80 मीटर गहराई में ऑटोमेटिड इक्विपमेंट लगाया गया था। जो हेलिकॉप्टर के मलबे को तलाश करने में मदद कर सकता था लेकिन सेना और नौ सेना का यह प्रयास सफल नहीं रहा। इसके बाद सेना ने सबमैरिन को डैम में उतारा जिसके बाद बीते रविवार शाम लेफ्टिनेंट कर्नल अभीत सिंह बाठ का शव बरामद कर लिया गया। को-पायलट की तलाश अभी भी जारी है।

Tags: Jammu-Kashmir newsNational newspathakoot newsranjeet sagar dam
Previous Post

एक महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, जानें अपने शहर के भाव

Next Post

AC में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दो मासूमों की जलने से मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने 4.60 लाख विद्यार्थियों की पढ़ाई को दिया ₹148 करोड़ का संबल

03/10/2026
Main Slider

इमरान मसूद की नियुक्ति पर रालोद का तंज, कहा-कांग्रेस-सपा गठबंधन में तनाव चरम पर

03/10/2026
Main Slider

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

03/10/2026
Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Next Post
fire brokeout

AC में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दो मासूमों की जलने से मौत

यह भी पढ़ें

Kesari Jalebi

केसर जलेबी से करें मेहमानों का स्वागत, नोट करें Recipe

13/07/2024
CM Dhami

सीएम धामी ने राजाजी नेशनल पार्क का किया भ्रमण

20/05/2023
arrested

हवाला रैकेट का भंडाफोड़, 25 लाख नकद के साथ दो गिरफ्तार

10/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version